टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का बादशाह कौन? टॉप-5 में तेज गेंदबाज का भी नाम शामिल

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वह भारत के अलावा एशिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. पंत ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बड़ा कारनामा कर दिया. आएइ जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.

Image Credit: X

Image Credit: X

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 100 छक्के पूरे कर लिए. पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बने. पंत के बाद वीरेंद्र सहवाग भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 91 छक्के जड़े हैं. आइए एक नजर उन खिलाड़ियों पर डालते हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

टॉप पर बेन स्टोक्स

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के बेन स्टोक्स ने जड़े हैं. उन्होंने 122 मैचों की 222 पारियों में 138 छक्के लगाए हैं. हालांकि स्टोक्स अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. इसके अलावा दूसरे नंबर पर ब्रैडन मैकुलम हैं. उन्होंने 107 छक्के अपने नाम किए हैं. मैकुलम ने न्यूजीलैंड के लिए 101 टेस्ट मैचों की 176 पारियों में ऐसा कारनामा किया था.

विज्ञापन

वहीं, अब पंत टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 51 टेस्ट मैच की 89 पारियों में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने हैं. लिस्ट में चौथा नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का आता है, जिन्होंने 96 मैचों की 137 पारियों में 100 छक्के लगाए. वहीं, पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउथी का आता है. उन्होंने 107 मैचों की 156 पारियों में 98 छक्के लगाए.

विज्ञापन

पंत ने लगाया अर्धशतक

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ऋषभ पंत खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने पहली पारी में 62 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने 69 गेंदों में 66 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 2 छक्के भी शामिल थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ