Indian Cricket Team

IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच में बारिश खराब कर सकती है टीम इंडिया का समीकरण, गिल को करनी होगी दुआ

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल गॉल टेस्ट मैच में बहुत आगे नजर आ रही है. टीम को फिलहाल आसान जीत दिख रही है. हालांकि बारिश भारतीय टीम का खेल खराब कर सकती है. श्रीलंका की टीम को जीत के लिए आखिरी दिन 288 रनों की जरूरत है.

IND vs SL: टीम इंडिया को गॉल टेस्ट मैच जीतने के लिए आखिरी दिन सिर्फ 6 विकेट की ही जरूरत है. पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत ही मुश्किल हो गई है. ऐसे समय में श्रीलंका की टीम के पास से मैच निकल चुका है. इस स्थिति में टीम इंडिया के लिए सिर्फ बारिश ही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है. अगर बारिश आई, तो भारतीय क्रिकेट टीम का समीकरण पूरी तरह से बिगड़ सकता है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल को दुआ करनी होगी कि बारिश 5वें दिन नहीं हो. 

विज्ञापन

बारिश बन सकती है टीम इंडिया के विलेन 

गॉल टेस्ट मैच के 5वें और आखिरी दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए. वहीं श्रीलंका को अगर जीतना है, तो उन्हें 288 रन बनाने होंगे. हालांकि गॉल टेस्ट में अब तक खेले गए चारों दिनों में बारिश हुई है. 5वें दिन भी बारिश के होने का अनुमान लगाया जा रहा है. ऐसे में बारिश ज्यादा देर हो गई, तो मैच टीम इंडिया के चंगुल से निकाल सकता है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल चाहेंगे कि पहले ही सेशन में ज्यादा से ज्यादा विकेट हासिल किए जाएं. भारतीय टीम के पास मानव सुथार, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध जैसे मैच विनर गेंदबाज मौजूद हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ