IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल टेस्ट मैच में पहले दिन से ही अच्छा प्रदर्शन किया है. मुकाबले के चौथे दिन भी टीम इंडिया का दबदबा नजर आया है. वहीं श्रीलंका की टीम बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रही है. मुकाबले के आखिरी टीम इंडिया को जीत के लिए 6 विकेट की ही जरूरत है. वहीं श्रीलंका की टीम को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए आखिरी दिन 288 रन बनाने हैं. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया को गॉल टेस्ट मैच में जीतने के लिए 5वें दिन 3 अहम काम करने होंगे.
पहले सेशन में निकालने होंगे 2 से 3 विकेट
5वें दिन का पहला सेशन बहुत ही अहम होने वाला है. जहां पर टीम इंडिया को विकेट हासिल करना होगा. अगर भारतीय टीम ने पहले सेशन में ही कप्तान धनंजय डी सिल्वा को आउट कर दिया, तो श्रीलंका की टीम दबाव में आ जाएगी. इसके अलावा भारतीय कप्तान के निशाने पर सोनल धीनुष्का होंगे. पहली पारी में शतक जड़ने वाले सोनल को भी 5वें दिन सेट होने से पहले आउट करना होगा. ये दोनों ही खिलाड़ी पहले सेशन में ही आउट हो गए, तो श्रीलंका की टीम के पास ड्रॉ कराने का भी विकल्प होगा.
बारिश आने से पहले निकालने होंगे विकेट
गॉल टेस्ट मैच के पहले चारों दिन ही बारिश हुई है. ऐसे में 5वें दिन भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. अगर पांचवें दिन बारिश 2 से 3 घंटे हो गई, तो मैच ड्रॉ की तरफ भी बढ़ सकता है. टीम इंडिया के गेंदबाजों को ये ध्यान रखना होगा कि बारिश आने से पहले वो जितना ज्यादा विकेट हासिल कर सके, वो करें. भारतीय टीम स्पिनरों के लिए मददगार विकेट का पूरा फायदा उठाना चाहेगी. टीम इंडिया के पास 3 स्पिनर मौजूद हैं. मानव सुथार और रवींद्र जडेजा तो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वहीं कुलदीप यादव को भी पहली पारी में विकेट मिला था.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट में जीत से बस 6 कदम दूर है टीम इंडिया, पंत के बाद सुथार का चला जादू
सही समय पर गेंदबाजी में करना होगा बदलाव
कप्तान शुभमन गिल को ये बात ध्यान में रखनी होगी कि कोई भी गेंदबाज परेशान नहीं है. ऐसे में वो समय-समय पर गेंदबाजी में बदलाव करना चाहेंगे. मानव सुथार और रवींद्र जडेजा को हालांकि ज्यादा गेंदबाजी दी जा सकती है. इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर पहली पारी में 7 विकेट हासिल किए थे. दूसरी पारी में भी दोनों के पास बड़ा मौका है. हालांकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अब तक बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: सरफराज खान को मिल सकता है दूसरे टेस्ट मैच में मौका, स्टार खिलाड़ी की चोट ने जगाई उम्मीदें