इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जैक डेविस ने लिया संन्यास, 26 साल की उम्र में बड़ा फैसला कर चौंकाया

इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जैक डेविस ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. खास बात ये है कि उन्होंने 26 साल की उम्र में रिटायरमेंट कर सभी को चौंका दिया. उनके 5 साल के करियर पर विराम लग गया.

Image Credit: Middlesex/X

Image Credit: Middlesex/X

इंग्लैंड के 26 साल के घरेलू विकेटकीपर बल्लेबाज जैक डेविस ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 26 साल की उम्र में संन्यास का फैसला करते हुए सभी को चौंका दिया है. जैक डेविस ने साल 2020 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. इसके अलावा साल 2025 में उन्होंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला था. उन्होंने इंग्लैंड अंडर-19 का भी प्रतिनिधित्व श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ किया था, लेकिन सीनियर टीम के लिए उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

जैक डेविस ने क्या कहा?

मिडिलसेक्स की ओर से उन्होंने लंबे समय तक खेला. संन्यास के बाद उन्होंने कहा” मिडलसेक्स के खिलाड़ी के रूप में मेरी यात्रा में मुझे समर्थन देने वाले सभी लोगों का मैं बहुत आभारी हूं। मैंने क्लब में अपने समय का भरपूर आनंद लिया है, मेरे सभी साथियों को धन्यवाद, और मैं उन्हें और क्लब को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”

विज्ञापन

डेविस ने साल 2017 में माइनर काउंटी सीजन में बर्कशायर की दोहरी जीत में अहम रोल प्ले किया था. उन्होंने फाइनल में लिंकनशायर के खिलाफ 127 रनों की नाबाद पारी खेली थी. डेविस की इस पारी की बदौलत लंकाशायर को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने साल 2020 में प्रथम श्रेणी में पर्दापण किया.

मिडिलसेक्स के क्रिकेट प्रबंध निदेशक एलन कोलमैन ने भी उनके संन्यास पर दुख जताया. उन्होंने कहा “खिलाड़ियों को विदाई देना हमेशा दुखद होता है, खासकर तब जब उन्होंने जैक की तरह क्लब को इतना कुछ दिया हो.”

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

जैक ने 32 फर्स्ट क्लास मैच में 22.57 की औसत के साथ 1016 रन बनाए. उन्होंने 7 अर्धशतक अपने नाम किए. इसके अलावा लिस्ट A के 27 मैचों में उन्होंने 24.08 की औसत के साथ 602 रन बनाए. उन्होंने 4 अर्धशतक भी लिस्ट A में लगाए. वहीं, 44 टी-20 मैच में उन्होंने 19.45 की औसत के साथ 681 रन बनाए. उन्होंने टी-20 में 2 अर्धशतक बनाए. उन्होंने मिडिलसेक्स के लिए आखिरी मुकाबला 26 अगस्त को लंकाशायर के खिलाफ खेला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ