---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SL: सरफराज खान को मिल सकता है दूसरे टेस्ट मैच में मौका, स्टार खिलाड़ी की चोट ने जगाई उम्मीदें

Sarfaraz Khan: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में सरफराज खान को मौका मिल सकता है, क्योंकि पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम का स्टार खिलाड़ी बुरी तरह चोटिल हो गया है.

---विज्ञापन---

Sarfaraz Khan: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में 15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. 18 अगस्त को चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है. भारत ने श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया है. हालांकि श्रीलंका के 4 मुख्य बल्लेबाज आउट हो गए हैं. चौथे दिन के आखिरी सेशन के दौरान भारत के स्टार खिलाड़ी ध्रुव जुरेल को चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. ऐसे में अब सरफराज खान को दूसरे टेस्ट मैच में मौका मिल सकता है.

सरफराज खान को मिल सकता है मौका

पहले टेस्ट के चौथे दिन आखिरी सेशन के दौरान 28वें ओवर में जब मानव सुथार गेंदबाजी कर रहे थे, तब सोनल दिनुशा ने पूरी ताकत के साथ बैकफुट पर शॉट खेला. इस दौरान शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे ध्रुव जुरेल को गेंद लगी. गेंद, जुरेल के शिन पैड्स के निचले हिस्से और टखने के पास जाकर जोर से टकराई. इसके बाद जुरेल दर्द से कराहते हुए वहीं पर तुंरत बैठ गए. जुरेल की स्थिति को देखते हुए भारतीय टीम के फीजियो मैदान पर पहुंचे. जुरेल को काफी दर्द हो रहा था. ऐसे में उन्हें लंगड़ाते हुए साथी खिलाड़ियों और फिजियो के सहारे मैदान से बाहर जाना पड़ा.

---विज्ञापन---

अब ऐसा माना जा रहा है कि अगर जुरेल दूसरे मैच से पहले फिट नहीं होते हैं तो सरफराज खान को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. सरफराज को इस सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मौका मिला था. सुदर्शन चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए थे. वहीं, जुरेल की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए पहली पारी में अहम रोल प्ले किया और 51 रनों की अर्धशतकीय पारी भी खेली थी.

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान हॉकी राइवलरी में कौन आगे? देखें पूरा हेड टू हेड रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

श्रीलंका को मिला 372 रनों का लक्ष्य

भारत ने पहली पारी में 116.4 ओवर गेंदबाजी की थी और 462 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका 79.4 ओवर में 284 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 48.5 ओवर में 193 रन बनाए. 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 84 रन बनाकर 4 बल्लेबाजों को खो दिया है. भारत को जीत के लिए अब 6 विकेट लेने हैं, जबकि श्रीलंका को 288 रनों की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट के बीच श्रीलंका को लगा बड़ा झटका

---विज्ञापन---

First published on: Aug 18, 2026 07:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola