जस्टिन ग्रीव्स और हेली मैथ्यूज को मिला प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब, ICC ने किया बड़ा ऐलान

आईसीसी ने जुलाई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ की घोषणा कर दी है. पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए वेस्टइंडीज की टीम ने झंडा गाड़ा है. पुरुष में जस्टिन ग्रीव्स ने झंडा गाड़ा है, जबकि हेली मैथ्यूज को महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया है.

Image Credit: X

Image Credit: X

ICC: आईसीसी ने 18 अगस्त को जुलाई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ विनर की घोषणा कर दी है. वेस्टइंडीज के जस्टीन ग्रीव्स और हैली मैथ्यूज को जुलाई के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब दिया गया है. ग्रीव्स को पुरुष आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया है, जबकि मैथ्यूज को महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा गया है. दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. अवॉर्ड मिलने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 180 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए थे. वेस्टइंडीज ने ये मुकाबला 90 रनों से जीता था.

विज्ञापन

जस्टिन ग्रीव्स ने प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब मिलने के बाद खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा “टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रदर्शनों में अपनी भूमिका निभाकर मैं बहुत खुश हूं और आशा करता हूं कि मैं आगे भी सार्थक योगदान देता रहूंगा. मैं अपने टीम के साथियों और टीम स्टाफ को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं और आने वाले महीनों में इस लय को बनाए रखने के लिए उत्सुक हूं.”

विज्ञापन

हेली मैथ्यूज ने किया शानदार प्रदर्शन

मैथ्यूज ने जुलाई में आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 3 मैचों की खेली गई वनडे सीरीज में अपने बल्ले से 265 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक भी निकले थे. अवॉर्ड मिलने के बाद हेली मैथ्यूज ने कहा “आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार एक बार फिर जीतकर मैं बेहद रोमांचित हूं. यह पुरस्कार पहले के पुरस्कारों की तरह ही खास है, और मुझे उम्मीद है कि यह मुझे अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने, वेस्ट इंडीज के लिए योगदान देने और भविष्य में ऐसे और पुरस्कार जीतने के लिए प्रेरित करेगा.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ