पहले अयोध्या में रामलला के दर्शन, अब वीरेंद्र सहवाग ने बदला नाम, जानिए इसके पीछे का कारण

Virender Sehwag: टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग संन्यास के बाद भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. संन्यास लेने के बाद सहवाग और खुलकर बात करते हुए नजर आते हैं. अब उसी सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना नाम ही बदल दिया है.

Virender Sehwag

Pic Credit- ANI

विज्ञापन

Virender Sehwag: भारतीय टेस्ट टीम की जब भी बात होती है, तो उसमें सलामी बल्लेबाज के तौर पर पहला नाम वीरेंद्र सहवाग का ही आता है. सहवाग संन्यास के लगभग एक दशक के बाद भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. संन्यास के बाद वो क्रिकेट एक्सपर्ट की भूमिका में नजर आते हैं. अब सोशल मीडिया पर उनके नाम बदलने की चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि सहवाग ने अब अपना नाम बदल दिया है. इसके पीछे का कारण भी अब लगभग सामने आ गया है. 

वीरेंद्र सहवाग ने बदला अपना नाम  

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया हैंडल में अपना नाम बदला है. सहवाग ने अपने नाम की स्पेलिंग में एक आर वर्ड और जोड़ा है. 17 अगस्त को सहवाग अयोध्या में राम मंदिर गए थे. ऐसे में अब इसको उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है. हालांकि इस बारे में सहवाग ने कुछ भी नहीं कहा है. इंस्टाग्राम और एक्स पर सहवाग ने अपने नाम की स्पेलिंग में अंतर रखा है.

विज्ञापन

ये बात फैंस को बहुत हैरान कर रही है. हालांकि न्यूमरोलॉजी को इसके पीछे एक कारण बताया जा रहा है. सहवाग तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए सुपरस्टार खिलाड़ी साबित हुए थे. सहवाग अपने दम पर मैच को बदलने के लिए जाने जाते हैं. वहीं संन्यास के बाद वो भारतीय क्रिकेटरों के बारे में खुलकर राय देते हैं. 

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का बादशाह कौन? टॉप-5 में तेज गेंदबाज का भी नाम शामिल

शानदार रहा है वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के लिए वीरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट मैच की 180 पारियां खेली है. जिसमें उन्होंने 49.34 की बेहद शानदार औसत से 8586 रन बनाए हैं. जिसमें 23 शतक और 32 अर्धशतक भी शामिल है. वनडे फॉर्मेट में सहवाग ने 251 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 35.05 की औसत से 8273 रन जोड़े हैं. जिसमें 15 शतक और 38 अर्धशतक शामिल है. सहवाग ने टेस्ट में तिहरा शतक और वनडे में दोहरा शतक भी जड़ा है. इसके अलावा उन्होंने 19 टी-20 मैच भी खेले हैं. जिसमें 21.88 की औसत से 394 रन बनाए हैं. सहवाग ने 2 अर्धशतक टी-20 में भी जड़े हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ