Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
SL vs PAK: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रविवार से खेला जाने वाला है। मैच का आयोजन श्रीलंका के गाल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा और इसे भारत में घर बैठे आसानी से देखा जा सकता है।
श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों के लिए ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का ये पहला मुकाबला है ऐसे इसे जीतकर टीमों अच्छी शुरुआत करनी चाहेगी। पाकिस्तान की टीम मजबूत नजर आ रही है लेकिन श्रीलंका भी अपनी धरती पर कमबैक करने में माहिर है। ऐसे में मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 57 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 21 में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है और 17 मैच श्रीलंका ने जीते हैं। इनके अलावा 19 टेस्ट ड्रा रहे हैं।श्रीलंका की सरजमीं पर पाकिस्तान ने अब तक 25 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 8 में जीत मिली है, जबकि 9 में टीम को हार का समाना करना पड़ा है।पिछले साल खेली गई सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।
श्रीलंका – दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, दिलशान मदुशंका और विश्वा फर्नांडो।
पाकिस्तान – अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, मोहम्मद नवाज, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), हसन अली, अबरार अहमद, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और आमिर जमाल।
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही सीरीज को टीवी पर सोनी नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही सीरीज को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।