सचिन-सौरव को CAC में लाने के पक्ष में सुनील गावस्कर, BCCI को दिया बड़ा सुझाव

सुनील गावस्कर ने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों को CAC में शामिल करने की बात की है. उन्होंने बीसीसीआई को कई अहम सुझाव दिए हैं. गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट को सुधारने की बात की है.

सुनील गावस्कर कमेंट्री के दौरान/ Image Credit: Screengrab/ Jiohotstar

सुनील गावस्कर कमेंट्री के दौरान/ Image Credit: Screengrab/ Jiohotstar

Sunil Gavaskar: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर फिलहाल कमेंट्री की दुनिया में सक्रिय हैं. वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को समय समय पर नसीहत देते रहते हैं. सुनील गावस्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और खुलकर बात करना पसंद करते हैं. अब उन्होंने एक बार फिर बीसीसीआई को बड़ा सुझाव दिया है. उनका मानना है कि क्रिकेट सलाहकार समिति यानी CAC में कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल करना चाहिए.

विज्ञापन

गावस्कर ने दी सलाह

दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला गया था. इस मैच में ईस्ट जोन को पहली पारी में बढ़त की वजह से विजेता घोषित कर दिया गया था. हालांकि गावस्कर को ये नियम बिल्कुल रास नहीं आया.

विज्ञापन

गावस्कर ने घरेलू क्रिकेट में मौजूद तमाम अनियमितताओं को दूर करने की सलाह दी है. गावस्कर का मानना है कि घरेलू क्रिकेट में कुछ नियमों में बदलाव होने जरूरी हैं. उन्होंने मिड डे में अपने कॉलम में लिखा “चयन समितियों और सीएसी के अलावा, बीसीसीआई में आज कोई समिति नहीं बची है. शायद अब समय आ गया है कि सीएसी का दायरा बढ़ाया जाए और चयनकर्ताओं और कोचों के चयन के साथ-साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल और भारतीय क्रिकेट से संबंधित सभी चीजों पर भी ध्यान दिया जाए.”

उन्होंने आगे लिखा “कुछ बेहद अनुभवी पूर्व क्रिकेटर हैं जिनकी विशेषज्ञता का उपयोग इस समिति में किया जा सकता है. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, रवि शास्त्री , अनिल कुंबले , हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग जैसे नामों के बारे में क्या ख्याल है ?

विज्ञापन

गावस्कर का मानना है कि जब एक समिति कोच, कप्तान या एनसीए प्रमुख से बात करती है तो इसका प्रभाव अलग ही होता है. महिला क्रिकेट के लिए भी इस प्रकार की समिति बनना चाहिए ताकि सुधार किया जा सके. अनुभव और विशेषज्ञता मिलकर भारतीय क्रिकेट को आगे ले जा सकते हैं.

गावस्कर ने लिए थे फैसला

गावस्कर ने उन दिनों को याद किया, जब वे तकनीकी समिति का अध्यक्ष थे. उन्होंने कहा कि जब मैं इस पद पर था तो हमने कई बड़े फैसले किए. हमने रणजी ट्रॉफी की क्षेत्रीय प्रणाली को समाप्त कर एलीट और प्लेट टूर्नामेंट शुरू किए. इससे खिलाड़ियों को अपने-अपने क्षेत्रों में खेलने के बजाय देश के विभिन्न हिस्सों और अलग-अलग मौसमों में खेलने का मौका मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ