IND vs AFG: क्या आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका? संजू सैमसन के फ्लॉप शो के बाद उठ रहे सवाल

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में खेलने का मौका नहीं मिला. संजू सैमसन के पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद वैभव की प्लेइंग 11 में एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि अभी वैभव की जगह बनेगी या नहीं.

sanju samson vaibhav sooryavanshi

क्या संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20I सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. नई दिल्ली में हुए पहले T20I में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त बना ली है. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें थीं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. संजू सैमसन को उनकी जगह बतौर ओपनर खेलने का मौका मिला. पहले T20I में संजू सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसी वजह से सवाल खड़ा हो रहा है कि संजू सैमसन के फ्लॉप शो के बाद अब वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं.

विज्ञापन

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू सीरीज कुछ खास नहीं रही थी लेकिन जिम्बाब्वे के विरुद्ध उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की. हरारे में हुई तीन मैचों की T20I सीरीज में वैभव ने 151 रन बनाए थे. जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी इस धुआंधार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला था. लग रहा था कि उन्होंने प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ टीम मैनेजमेंट ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए संजू सैमसन को उनसे पहले खेलने का मौका दिया.

विज्ञापन

संजू सैमसन अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में फ्लॉप हो गए. वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं और लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. दलीप ट्रॉफी 2025 में भी वैभव ने रनों की बारिश की और 3 मैचों में 192 रन बना डाले. साफ तौर पर 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज अच्छी लय में है और उन्हें मौका देना सही फैसला होगा. हालांकि, टीम मैनेजमेंट (कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर) की सोच सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

संजू सैमसन पिछले दो साल से भारतीय T20I टीम का हिस्सा हैं और वह 2026 के T20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे. इसी वजह से सैमसन पर टीम मैनेजमेंट को भरोसा है. पहले T20I में फ्लॉप होने के बावजूद संजू सैमसन को गंभीर-अय्यर एक और मौका दे सकते हैं. अगर संजू दूसरे T20I में भी फेल हुए, तो भारतीय T20I टीम में उनकी जगह मुश्किल में पड़ सकती है. इसका सीधा अर्थ है कि संजू सैमसन को मैनेजमेंट दूसरे T20I में भी खेलने का चांस दे सकती है. यह उनके लिए एक तरह से ‘करो या मरो’ मैच हो सकता है.

दूसरे T20I में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (wk), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ