इंग्लैंड में मिला मुकेश कुमार को बड़ा मौका, नॉटिंघमशायर के लिए खेलेंगे काउंटी चैंपियनशिप

Mukesh Kumar: भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार लगभग 2 सालों से टीम इंडिया से दूर हैं. अब मुकेश इंग्लैंड में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे. वह काउंटी चैंपियनशिप में भाग लेंगे. उन्होंने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था.

मुकेश कुमार दलीप ट्रॉफी के बाद/ Image Source: X Viral Photo

मुकेश कुमार दलीप ट्रॉफी के बाद/ Image Source: X Viral Photo

Mukesh Kumar: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को बड़ा मौका मिला है. वह इंग्लैंड में अब नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे. मुकेश ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के लिए खेला और फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया. उनकी टीम ईस्ट जोन ने साउथ जोन को हराकर 12 साल बाद खिताब पर कब्जा जमाया. टीम इंडिया से दूर चल रहे मुकेश को अब बड़ा मौका मिला है. वह काउंटी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए उतरेंगे.

विज्ञापन

मुकेश कुमार दो मैचों के लिए हुए शामिल

काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर ने अपने अंतिम दो मैचों के लिए मुकेश कुमार को जगह दी है. मुकेश ने टीम में शामिल होने के बाद खुशी जाहिर की है. मुकेश से पहले मयंक अग्रवाल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और साई किशोर जैसे भारतीय खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में भाग ले रहे हैं.

विज्ञापन

“मुकेश ने खुशी जाहिर करते हुए कहा सीजन के इस महत्वपूर्ण समय में नॉटिंघमशायर के लिए अनुबंध करके मैं वास्तव में बहुत खुश हूं. मैं इंग्लैंड पहुंचने और काउंटी क्रिकेट में खुद को आजमाने के लिए बेताब हूं. मैं यहां रहते हुए नॉटिंघमशायर को सफलता दिलाने में जितना हो सके उतना योगदान देना चाहता हूं, और मैं कोचों और अपने नए साथियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं. इंग्लैंड आना हमेशा एक अच्छी चुनौती होती है, और मैं नई परिस्थितियों में एक नई टीम के लिए खेलने के अवसर को लेकर उत्साहित हूं. जब तक मैं नॉटिंघमशायर का हिस्सा हूं, मैं अपना सब कुछ दूंगा, और मुझे उम्मीद है कि हम सब मिलकर सफल हो सकते हैं.”

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में मुकेश ने ईस्ट जोन की ओर से हिस्सा लेते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ दोनों ही पारियों में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 4 बल्लेबाजों को आउट किया. इसके अलावा फाइनल मैच में उन्होंने 3 विकेट लिए. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. मुकेश ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2024 में खेला था.

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

32 साल के मुकेश तीनों ही प्रारूपों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. मुकेश ने भारत के लिए अब तक 3 टेस्ट मैच में 7 विकेट लिए हैं, जबकि 6 वनडे मैच में उन्होंने 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं, 17 टी-20आई मैच में इस खिलाड़ी ने 20 विकेट अपनी झोली में डाले हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ