
एशिया कप 2026 ट्रॉफी विवाद पर भड़के शाहिद अफरीदी, मोहसिन नकवी को लेकर दिया बड़ा बयान
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
Asia Cup 2026 trophy controversy: महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला गया था. भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. हालांकि फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया.
इसके बाद क्रिकेट जगत में बवाल खड़ा हो गया. अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने ट्रॉफी विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने भारतीय टीम पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम बार-बार मोहसिन नकवी को नीचा दिखा रही है. पाकिस्तान को बार-बार नीचा दिखाना सही नहीं है. भारत ने क्या मजाक बनाकर रखा है और हमारे चीफ मोहसिन नकवी को बेइज्जत कर रहे हैं.
इससे पहले एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने भी मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, तब भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में पाकिस्तान को फाइनल हराने के बाद खिताब जीता था. भारत ने इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया था. ये सिलसिला अभी भी जारी है. तब से लेकर अब तक भारत और पाकिस्तान का कई बार आमना सामना हुआ. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने हर बार पाकिस्तान की बेइज्जती की.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: