वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर, अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में किसे मिलेगा मौका? गंभीर-अय्यर के सामने बड़ा चैलेंज

Varun Chakaravarthy: वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं. सभी के मन में सवाल है कि उनकी जगह अब प्लेइंग 11 में किसकी एंट्री होगी. गंभीर-अय्यर के सामने कुछ अच्छे विकल्प हैं.

ravi bishnoi varun chakaravarthy

प्लेइंग 11 में कौन लेगा वरुण चक्रवर्ती की जगह? (Image: ANI)

Varun Chakaravarthy: भारत और अफगानिस्तान के बीच 15 अगस्त यानी आज दूसरा T20I मैच खेला जाएगा. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह बड़ा मुकाबला होगा. टीम इंडिया ने पहला T20I जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. दूसरे T20I से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा. स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वरुण की जगह अब किस खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है.

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती फिर हुए चोटिल

वरुण चक्रवर्ती को जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर चोट लगी थी, जिस वजह से वह जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हो गए थे. अफगानिस्तान के खिलाफ वह चोट से ठीक होकर वापस आए, लेकिन अब दोबारा बाहर हो चुके हैं. बता दें कि पहले T20I के बाद उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ, जिस वजह से वह खेलने के लिए फिट नहीं हैं.

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में होगी किसकी एंट्री?

वरुण चक्रवर्ती के T20I सीरीज से बाहर होने के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में रवि बिश्नोई की एंट्री होने की संभावना सबसे ज्यादा नजर आ रही है. वह वरुण चक्रवर्ती के बाद टीम इंडिया के दूसरे प्रमुख स्पिन स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं. चक्रवर्ती की तरह रवि भी लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं और भारतीय पिचों पर उनका रिकॉर्ड शानदार है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर उन्हें मौका दे सकते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पास वॉशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग 11 में शामिल करने का मौका है. पहले T20I में अफगानिस्तान के लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों के खिलाफ भारतीय टीम में एक ऑफ स्पिन गेंदबाज की कमी नजर आई. टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए सुंदर को भी टीम में लाया जा सकता है. हालांकि, इसकी संभावना बेहद कम है.

तेज गेंदबाज को भी किया जा सकता है शामिल

नई दिल्ली में पहले T20I में भारतीय तेज गेंदबाजों ने स्पिनर्स के मुकाबले दोगुने विकेट चटकाए थे. दूसरा T20I भी नई दिल्ली में खेला जाएगा और तेज गेंदबाजों को मिली मदद को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट वरुण की जगह स्पिन गेंदबाज को शामिल करने के बजाय युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर को प्लेइंग 11 में जगह दे सकती है. खैर, बिश्नोई के प्लेइंग 11 में शामिल होने की संभावना सबसे अधिक है.

विज्ञापन

दूसरे T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (wk), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ