'मोहसिन नकवी ने आपत्ति नहीं जताई', ट्रॉफी विवाद पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान, किया शॉकिंग खुलासा

BCCI on Asia Cup Trophy Row: वुमेंस एशिया कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया ने ACC चीफ और पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. इस ट्रॉफी विवाद पर अब BCCI उपाध्यक्ष ने बहुत बड़ा खुलासा किया है.

mohsin naqvi team india BCCI on Asia Cup Trophy Row

ट्रॉफी विवाद पर आया BCCI का बड़ा बयान (Image: Sony Sports Network Screengrab)

BCCI on Asia Cup Trophy Row: वुमेंस एशिया कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया ने बड़ा कदम उठाया. उन्होंने ACC चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. बता दें कि नकवी PCB चीफ हैं और पाकिस्तान के कैबिनेट मंत्री भी हैं. इसी वजह से टीम इंडिया ने उनसे ट्रॉफी स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया. इससे पहले 2025 के मेंस एशिया कप में भी भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी. अब BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी और ट्रॉफी विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

ट्रॉफी विवाद पर क्या बोले BCCI उपाध्यक्ष?

मोहसिन नकवी लगभग 40-45 मिनट तक ट्रॉफी देने के लिए खड़े रहे, लेकिन टीम इंडिया ट्रॉफी लेने नहीं गई. बाद में नकवी खुद ही स्टेडियम से चले गए. राजीव शुक्ला ने PTI से बात करते हुए बताया कि नकवी ने BCCI के फैसले पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी. शुक्ला ने कहा, ‘हमने आपस में बातचीत की थी और फैसला लिया था कि हम उनसे ट्रॉफी नहीं लेंगे. यह निर्णय हम सभी ने मिलकर लिया था. उन्होंने (मोहसिन नकवी) भी इस पर कोई सवाल खड़ा नहीं किया. हमने टीम को जानकारी दी थी. उन्हें जिसे भी इनाम देना था, वह दे दिया और वहां से चले गए.’

विज्ञापन

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया था कारण

वुमेंस एशिया कप 2026 की ट्रॉफी नहीं लेने के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि देश के हित में यह फैसला लिया गया था, क्योंकि भारत के खिलाफ खड़े लोगों से ट्रॉफी लेना स्वीकार्य नहीं है. सैकिया ने फाइनल के बाद कहा, ‘फाइनल के बाद जो कुछ हुआ, वह साधारण चीज है. हमें देश के हित और हमारे लोगों के सम्मान की बात को ध्यान में रखना है. सिर्फ यही दिक्कत थी कि हम कुछ ऐसे लोगों से ट्रॉफी नहीं ले सकते, जो इस स्टेज पर हमारे लिए स्वीकार्य नहीं हैं.’

विज्ञापन

सैकिया ने आगे कहा, ‘हमें मेंस एशिया कप टीम के फैसले का सम्मान और समर्थन भी करना था. अगर आप मेंस टीम को देखें, तो उन्होंने लगभग एक साल पहले एशिया कप जीता था, लेकिन अब तक ट्रॉफी हमारी धरती पर नहीं आई है.’

बता दें कि भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका का सामना किया और 72 रनों से उन्हें हराकर जीत दर्ज की. यह भारत की आठवीं वुमेंस एशिया कप जीत है. अब देखना होगा कि टीम इंडिया को मेंस और वुमेंस एशिया कप की ट्रॉफियां कब सौंपी जाती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ