शाहिद अफरीदी की होगी पाकिस्तान क्रिकेट में एंट्री, पूर्व खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

Shahid Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में इन दिनों बवाल मचा हुआ है. अब तक कई बदलाव देखने को मिल चुके हैं. अब शाहिद अफरीदी की पीसीबी में एंट्री हो सकती है. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बड़ा दावा किया है.

शाहिद अफरीदी PSL में/ Image Source: Shahid Afridi X

शाहिद अफरीदी PSL में/ Image Source: Shahid Afridi X

Shahid Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम में कब क्या बदलाव हो जाए. ये कोई भी नहीं जानता है. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे पर अपने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इसके अलावा हेड कोच सरफराज अहमद और फास्ट बॉलिंग कोच उमर गुल की भी छुट्टी कर दी गई थी. अब पीसीबी में शाहिद अफरीदी की एंट्री हो सकती है है. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बड़ा दावा किया है.

विज्ञापन

चीफ सिलेक्टर की होगी छुट्टी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना पूरी दुनिया में हो रही है. इसके अलावा पीसीबी पर फैंस का गुस्सा निकल रहा है. पीसीबी ने हालिया दिनों में कई बड़े बदलाव किए हैं. अब चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद का पत्ता साफ हो सकता है.

विज्ञापन

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद वसीम ने कहा है कि चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद की टीम से छुट्टी कर दी गई है. मोहम्मद वसीम ने यूट्यूबर नौमान नियाज के साथ अपनी बातचीत में खुलासा किया और कहा कि नया चीफ सिलेक्टर आने वाला है और मोहसिन नकवी के चहिते आकिब जावेद को हटाया जाने वाला है. इस दौरान उनसे पूछा गया कि आने वाला चीफ सिलेक्टर कौन होगा? हालांकि वसीम ने साफ-साफ नहीं बताया. लेकिन उन्होंने इस दौरान लाला कहा. लाला शाहिद अफरीदी का निकनेम है.

वसीम ने आगे कहा कि नए चीफ सिलेक्टर को काफी पावर दी जाएगी. वह कई बड़े फैसले लेने के लिए आजाद होंगे. हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि वह इसके लिए हामी भरते हैं या नहीं.

विज्ञापन

पाकिस्तान की हालत खराब

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन पूरी दुनिया ने देखा. पहले मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड के सामने एक पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा दूसरे मैच में पाकिस्तान को 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा. तीसरै मैच में भी पाकिस्तान खासा प्रभावित नहीं कर पाई और टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे पर अपने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर निकाल दिया था, जिसमें इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा जैसे खिलाड़ी थे. मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक पर तो साइबर क्राइम जांच कर रही है. इसके अलावा दोनों के सिलेक्शन को लेकर कारण बताओ नोटिस भी सिलेक्शन कमेटी को भेजा गया था. वहीं, दूसरी ओर सलमान अली आगा ने पाकिस्तान लौटते के साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ