IND vs AFG Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20I मैच? जानें पूरी डिटेल्स
IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 7 विकेट से शानदार जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम दूसरे टी20 मैच में जीत के साथ-साथ सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.
India vs Afghanistan 2nd T20I Live Streaming: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर गदर काटा और 32 गेंदों पर 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अभिषेक की तूफानी पारी के बदौलत भारत ने 157 रनों का लक्ष्य 13.4 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया.
अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर अपने नाम करने पर होंगी, जबकि मेजबान अफगानिस्तान की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
कब और कहां खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान दूसरा T20I मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार, 15 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20I मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि इसके लिए आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा.
---विज्ञापन---
टीवी पर कहां देख सकते हैं लाइव?
भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर लाइव मैच का रोमांच देख सकते हैं.
मोबाइल और लैपटॉप पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड के ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स फैनकोड के ऐप के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको फैनकोड का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
---विज्ञापन---
𝗔 𝘄𝗶𝗻𝗻𝗶𝗻𝗴 𝘀𝘁𝗮𝗿𝘁 𝘁𝗼 𝗮 𝗵𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝗶𝗰 𝘀𝗲𝗿𝗶𝗲𝘀! 🙌
India complete a commanding chase in Delhi to take a 1-0 lead against Afghanistan.
अगर आप फ्री में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो इसका सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए आपके घर पर बस डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए.
हिंदी न्यूज़/खेल/IND vs AFG Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत अफगानिस्तान दूसरा टी20I मैच? जानें पूरी डिटेल्स
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.