---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी प्रतिदिन कितना कमाते हैं? 15 साल के स्टार की रोजाना कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वैभव अपनी बेखौफ बल्लेबाजी और धमाकेदार पारियों के चलते वर्ल्ड क्रिकेट के नए सुपरस्टार बन चुके हैं. उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है.

---विज्ञापन---

Vaibhav Sooryavanshi: भारत के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक हैं. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी को दीवाना बना दिया है. आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त इजाफा हुआ है.

IPL 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव अब कमाई के मामले में भी कई बड़े क्रिकेट सितारों को पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं. मौजूदा समय में वैभव एक दिन में इतनी कमाई कर लेते हैं जितनी ज्यादातर लोग एक साल में भी नहीं कमा पाते हैं. तो चलिए जानते हैं वैभव सूर्यवंशी प्रतिदिन कितनी कमाई करते हैं.

---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी प्रतिदिन कितना कमाते हैं?

हौलिहान लोकी की IPL Valuation Study 2026 के मुताबिक, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता की तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रसारण के दौरान उनकी पॉपुलरीटी सचिन के बराबर नजर आती है. उनके पास अभी से ही एक ऐसा रेट कार्ड है जो ज्यादातर अनुभवी क्रिकेटर्स के पास भी नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव प्रतिदिन 1.5 से 2 करोड़ की कमाई कर रहे हैं.

एएमपी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के संस्थापक और सीईओ इंद्रनील दास ब्लाह के मुताबिक, आईपीएल से पहले वैभव के लिए कोई तय बाजार मानक नहीं था, लेकिन अब वह करीब 1.5 करोड़ रुपये प्रतिदिन चार्ज कर रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि अगले कुछ सालों वह ब्रांड डील से मौजूदा समय में मिल रही राशि से दोगुनी फीस ले सकते हैं.

---विज्ञापन---

अगले दो साल में प्रतिदिन 3-4 करोड़ रुपये हो सकती है कमाई

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2025 में उनके शानदार प्रदर्शन और अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रनों की धमाकेदार पारी के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी. आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की सीरीज में भी उनकी मौजूदगी का असर टिकटों की बिक्री पर देखने को मिला. वैभव के बेखौफ होकर खेलने और गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने की उनकी क्षमता ने उन्हें न सिर्फ क्रिकेट फैंस के बीच, बल्कि विज्ञापन जगत में भी लोकप्रिय बना दिया है.

अगर वैभव अगले दो साल तक इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो उनकी एंडोर्समेंट कमाई बढ़कर 3-4 करोड़ रुपये प्रतिदिन तक पहुंच सकती है. दास ब्लाह ने उनकी तुलना शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे बड़े क्रिकेटरों से भी की है.

---विज्ञापन---

परिवार और राजस्थान रॉयल्स संभाल रहे जिम्मेदारी

वैभव सूर्यवंशी का फिलहाल कोई औपचारिक एजेंट नहीं है और उनके व्यावसायिक मामलों को उनका परिवार संभाल रहा है. साथ ही वैभव की आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है. फ्रेंचाइजी ने उन्हें खोजने से लेकर तैयार करने और बड़े मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. हालांकि, वैभव अभी 18 साल के नहीं हुए हैं, इसलिए उनके व्यावसायिक फैसलों में परिवार और भरोसेमंद टीम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें- शाहिद अफरीदी की होगी पाकिस्तान क्रिकेट में एंट्री, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

टी20I में वैभव का धमाकेदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौर पर अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. हालांकि, इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. इसके बाद वैभव को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में खेने का मौका मिला, जहां उन्होंने धमाल मचाते हुए 3 मैचों में 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया. वैभव अब तक खेले 6 टी20I मैचों में 32.16 की औसत और 189.21 के स्ट्राइक रेट से 193 रन ठोक चुके हैं. इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी जड़े और उनके बल्ले से 16 चौके व 14 छक्के भी निकले. वह अभी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20I मैच? जानें पूरी डिटेल्स

---विज्ञापन---

First published on: Sep 14, 2026 09:07 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola