Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
RR vs DC: राजस्थान के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की पारी लड़खड़ाई हुई है। हालांकि दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने एक तरफ से मोर्चा संभाल रखा है। इस बीच डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस मुकाम को हासिल करने के साथ ही डेविड वॉर्नर विराट कोहली और शिखर धवन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को क्लब में शामिल हो गए हैं।
डेविड वॉर्नर के आईपीएल में 6000 रन पूरे हो गए हैं। अब आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनसे ऊपर अब विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा है। डेविड वॉर्नर से उनकी टीम आज बड़ी पारी की उम्मीद कर रही है। फिलहाल आज के मैच में वॉर्नर अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे हैं।
UNDISPUTED IPL LEGEND 🙌
6000+ runs
42+ average
140+ strike rateDavid Warner, take a bow 🙇 #RRvDC LIVE ▶️ https://t.co/Ve8kWmqPuO#IPL2023 pic.twitter.com/a6AltJAjvw
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 8, 2023
डेविड वॉर्नर ने 165 पारियों में 6000 रन पूरे किए हैं। जबकि विराट कोहली ने 188 पारियों में इतने रन बनाए थे। इसके अलावा शिखर धवन 199 पारियों में इतने रन बनाए थे। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विदेशी बल्लेबाजों की सूजी में वॉर्नर पहले स्थान पर मौजूद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।