'मैंने नजम सेठी से बात की...', बाबर आजम कप्तानी मामले में शाहिद अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी

Shahid Afridi Babar Azam

Shahid Afridi Babar Azam

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने सोमवार को बाबर आजम की कप्तानी मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, हाल ही पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शाहिद अफरीदी के नेतृत्व वाली अंतरिम चयन समिति शुरू में बाबर को पाकिस्तान के कप्तान के रूप में बदलना चाहती थी। हालांकि शाहिद ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि नजम जिनके बारे में बात कर रहे थे वो मैं नहीं था।

विज्ञापन

वह मेरा जिक्र नहीं कर रहे थे

अफरीदी ने इस मामले पर सफाई देते ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मैंने मिस्टर नजम सेठी से बात की, जिन्होंने इस बात की पुष्टि की कि बाबर आजम की कप्तानी के बारे में टिप्पणी करते समय वह मेरा जिक्र नहीं कर रहे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में इस बात को और स्पष्ट किया है। इससे मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बाबर और उनके पक्ष को शुभकामनाएं।

विज्ञापन

https://twitter.com/SAfridiOfficial/status/1645436172787765248?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1645436172787765248%7Ctwgr%5E5f1e9c4a42c36d8454df4345355fa2bb977e1b64%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketpakistan.com.pk%2Fen%2Fnews%2Fdetail%2Fit-wasnt-me-shahid-afridi-on-sethis-comment-about-babars-captaincy

मैंने शाहिद और हारून राशिद की समितियों के विचार मांगे

इससे पहले नजम सेठी ने ट्विटर पर बाबर आजम की कप्तानी को विवादास्पद न बनाने की गुजारिश की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- महीनों से मीडिया और क्रिकेट जगत खेल के सभी प्रारूपों में बाबर आजम को कप्तान बनाए रखने के पक्ष और विपक्ष पर चर्चा कर रहे हैं। चूंकि यह निर्णय अंततः अध्यक्ष का है, मैंने शाहिद अफरीदी और अब हारून राशिद की अध्यक्षता वाली चयन समितियों के विचार मांगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/najamsethi/status/1645326590656811010?cxt=HHwWhMDU-aP0r9UtAAAA

मामले को विवादास्पद नहीं बनाना चाहिए

सेठी ने आगे लिखा कि दोनों समितियों ने सोचा कि मामला चर्चा के योग्य है, लेकिन दोनों बाद में इस निष्कर्ष पर पहुंचीं कि यथास्थिति को बरकरार रखा जाना चाहिए। मैंने बाद में इस स्थिति को सार्वजनिक रूप से कहा है। अंतिम विश्लेषण में मेरा निर्णय यथास्थिति की सफलता या विफलता के अधीन होगा। आगे जाकर चयनकर्ताओं और क्रिकेट ऑपरेशन डायरेक्टर और हेड कोच का क्या कहना है, मुझे भी इसका मार्गदर्शन मिलेगा। इसलिए हमें बाबर का समर्थन करना चाहिए और राष्ट्रीय टीम के हित में मामले को विवादास्पद नहीं बनाना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ