
वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया सिलेक्शन पर आया बड़ा अपडेट, इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी
Written By Sanjeet

Written By Sanjeet
Team India Squad for West Indies ODI Series: भारतीय वनडे टीम जल्द ही एक्शन में नजर आने वाली है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को हो सकता है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं के सामने एक मजबूत टीम चुनने की बड़ी चुनौती है. भारत पिछले एक साल में कई वनडे सीरीज गंवा चुका है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भी शामिल है. ऐसे में यह सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भारत के लिए अहम मानी जा रही है. इसी बीच वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वनडे टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है. आईपीएल 2026 के बाद से वह उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन उनके 20 सितंबर तक व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए फिट होने की उम्मीद है. उन्हें भारत ए की वनडे टीम में भी चुना गया है. वहीं, एशियन गेम्स के कारण श्रेयस अय्यर इस सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे. उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और यशस्वी जायसवाल की भी वापसी की चर्चा है. वहीं, विकेटकीपिंग के लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल में मुकाबला देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, रोहित शर्मा, विराट कोहली, कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के टीम में रहने की उम्मीद है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: