---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

जियो सिनेमा ने रोहित शर्मा को बनाया ब्रांड एंबेसडर, जल्द आएगा प्रोमो और एड कैंपेन

नई दिल्ली: जियो सिनेमा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जियो सिनेमा जल्द ही रोहित शर्मा के साथ प्रोमो और ऐड कैपेंन लेकर आएगा। जियो सिनेमा और मुंबई इंडियंस दोनों का स्वामित्व रिलांयस ग्रुप के पास है। जियो सिनेमा […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: जियो सिनेमा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जियो सिनेमा जल्द ही रोहित शर्मा के साथ प्रोमो और ऐड कैपेंन लेकर आएगा। जियो सिनेमा और मुंबई इंडियंस दोनों का स्वामित्व रिलांयस ग्रुप के पास है। जियो सिनेमा के पास IPL के डिजिटल राइट्स हैं। जियो सिनेमा ने सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, एमएस धोनी और स्मृति मंधाना जैसे नामों को अपना एंबेसडर बनाया है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म के विजन पर करेंगे काम 

कंपनी ने कहा कि क्रिकेटर स्पोर्ट्स व्यूइंग को डिजिटल का पर्याय बनाने के ओटीटी प्लेटफॉर्म के विजन पर काम करेंगे। पिछले महीने द वॉल्ट डिजनी कंपनी भारत के स्वामित्व वाले चैनल स्टार स्पोर्ट्स ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था।

---विज्ञापन---

इस यात्रा का हिस्सा बनकर खुश

शर्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टीम के साथ काम करेंगे। इस मौके पर रोहित ने कहा- “मैं उनके साथ जुड़कर और इस यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।” वायकॉम18 स्पोर्ट्स के सीईओ अनिल जयराज ने कहा- शर्मा खेल भावना और बेजोड़ नेतृत्व की भावना का प्रतीक हैं। इस सीजन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग का मुफ्त प्रसारण कर रहा है।

First published on: Apr 21, 2023 04:34 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola