---विज्ञापन---

‘मैं पूरी मेहनत…’, टीम इंडिया में वापसी को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, अभी नहीं छोड़ी है उम्मीद

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव को T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बावजूद बाहर कर दिया गया. हालांकि, सूर्या ने अभी भी वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है और उन्होंने कमबैक की संभावनाओं पर अब बड़ा बयान दिया है.

---विज्ञापन---

Suryakumar Yadav: T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया. ऐसा लग रहा था कि सूर्या वर्ल्ड कप के बाद भी कप्तानी करेंगे लेकिन चयनकर्ताओं ने उनसे आगे बढ़ने और श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने का फैसला किया. टीम से बाहर होने के बावजूद सूर्यकुमार यादव ने वापसी की उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं. अब पूर्व भारतीय कप्तान ने बताया कि वह वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं.

वापसी की संभावनाओं पर सूर्या का बड़ा बयान

सूर्यकुमार यादव हाल ही में एक नई लीग को प्रमोट करने के लिए गए थे. इसी बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह भारतीय टीम में कमबैक के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘देखिए, मैं पूरी मेहनत कर रहा हूं और वह सबकुछ कर रहा हूं, जो मैं कर सकता हूं. अगर चीजें सही तरह से गईं, तो सबकुछ अच्छा ही होगा.’ सूर्या ने अपने इस बयान से साफ कर दिया है कि उन्होंने अभी भी वापसी की उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं.

---विज्ञापन---

IPL 2026 के तुरंत बाद सूर्या हो गए टीम इंडिया से बाहर

टीम इंडिया की जर्सी में पिछले कुछ समय में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. IPL 2026 में भी सूर्या ने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए थे. फॉर्म उनकी सबसे बड़ी समस्या थी. हालांकि, सभी को लग रहा था कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद अगली ही सीरीज में सूर्या को बाहर करने का मतलब नहीं रहेगा. इसी वजह से जब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम के ऐलान के दौरान चयनकर्ताओं ने भारतीय कप्तान को नहीं चुना, तो सभी हैरान रह गए.

ये भी पढ़ें:- विदेशी लीग में चलेगा भारतीय खिलाड़ियों का सिक्का, ETPL 2026 में हिस्सा ले रहे हैं टीम इंडिया के ये 3 पूर्व क्रिकेटर्स

---विज्ञापन---

सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया. बता दें कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारत ने कुल 7 T20I मैच खेले, जिनमें से 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से हार सभी को हैरान कर गई. टीम इंडिया ने आखिरकार जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी हार की स्ट्रीक तोड़ी. तीन मैचों की इस सीरीज में भारत ने 3-0 से जीत हासिल की.

सूर्यकुमार यादव का कैसा रहा T20I करियर?

सूर्यकुमार यादव ने मार्च 2021 में अपना T20I डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने अब तक 113 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 36.35 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 3272 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 162.94 का रहा है और उन्होंने 4 शतक एवं 25 अर्धशतक जड़े हैं. उम्मीद है कि सूर्या दोबारा टीम इंडिया में वापसी करेंगे और अपने इस शानदार रिकॉर्ड में कई और कीर्तिमान जोड़ेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- पहली 3 गेंदों पर 3 विकेट, TNPL में दीबन लिंगेश की ऐतिहासिक हैट्रिक, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

Source: ANI

First published on: Aug 28, 2026 08:29 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola