IND vs SL: क्या सचमुच चोटिल हैं मोहम्मद सिराज? कप्तान शुभमन गिल ने दिया अपडेट

Update on Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज कोलंबो टेस्ट में कैच पकड़ते हुए चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह घीमी गति से गेंदबाजी कर रहे थे. ऐसा लग रहा था कि सिराज को चोट आई है. अब शुभमन गिल ने बताया कि मियां भाई को चोट लगी है या नहीं.

mohammad siraj shubman gill

कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है (Image: ANI)

Update on Mohammed Siraj: कोलंबो में हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मोहम्मद सिराज फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए थे. पहली पारी में एक कैच पकड़ते समय सिराज अपनी पसलियों के बल गिर गए, जिसके बाद वह बेहद दर्द में नजर आए और मैदान से बाहर चले गए. हालांकि, उन्होंने जल्द ही वापसी की लेकिन वह छोटे रनअप से गेंदबाजी कर रहे थे और उनकी स्पीड कम हो गई थी. सिराज की इस चोट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी. हालांकि, कप्तान शुभमन गिल ने साफ कर दिया है कि मोहम्मद सिराज फिट हैं.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज को लेकर गिल ने क्या कहा?

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद सिराज की चोट को लेकर शुभमन गिल ने बात की. उन्होंने बताया कि जैसा फैंस को लग रहा है, वैसा कुछ नहीं है. उनके अनुसार, सिराज फिट हैं और लय नहीं बना पाने के कारण वह तेज गति से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने कहा, ‘पहली बात तो यह है कि मोहम्मद सिराज चोटिल नहीं हैं. उन्हें पहले टेस्ट में अच्छा महसूस नहीं हो रहा था. उन्होंने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था.’

विज्ञापन

गिल ने आगे कहा, ‘वह कुछ महीनों बाद खेल रहे थे. कई बार लय में आने में समय लगता है. पहले मैच में भी हमें ऐसा लगा कि वह धीमी गति से गेंदबाजी कर रहे हैं. हालांकि, कई बार लगातार खेलने से आप लय पकड़ लेते हैं. चोट की जहां तक बात आती है, तो ऐसा कुछ नहीं है.’

विज्ञापन

मैच ड्रॉ होने पर क्या बोले शुभमन गिल?

एक मौके पर मैच टीम इंडिया की पकड़ में था और लग रहा था कि पांचवें दिन वह जीत जाएंगे. हालांकि, श्रीलंकाई टीम ने पूरे दिन बल्लेबाजी करके मैच को ड्रॉ करा दिया. इसी पर गिल ने कहा, ‘यह काफी निराशाजनक है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, विकेट घीमा हो गया. ऐसा नहीं था कि गेंद हिल नहीं रही थी. जब गेंद बहुत ज्यादा स्पिन हो रही थी, तब विकेटों का महत्व कम हो गया था. विकेट एकदम फ्लैट नहीं था.’

गिल का मानना था कि श्रीलंकाई टीम रन बनाने की कोशिश नहीं कर रही थी, जिस वजह से विकेट झटकना थोड़ा कठिन हो गया. उन्होंने आगे कहा, ‘जब आप शॉट खेलने की कोशिश नहीं करते और रन भी नहीं बनाते, तो विकेट लेना मुश्किल हो जाता था. हमने कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए. मुझे नहीं लगता कि हमारी कोशिशों में कोई कमी थी. स्पिन गेंदबाजों ने तीन दिन तक 50-60 ओवर फेंके.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ