IND vs SL: सारांश जैन के लिए अब टीम इंडिया के लिए दोबारा खेलना मुश्किल? डेब्यू मैच में किया निराश

IND vs SL: टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा अब खत्म हो चुका है. 2 मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया ने कई युवा खिलाड़ियों को आजमाया. जिसमें से कुछ खिलाड़ियों ने तो बहुत ज्यादा प्रभावित किया, लेकिन स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन ने लिए कोलंबो टेस्ट मैच बहुत ही मुश्किल रहा.

Indian Cricket Team

सारांश जैन ने कोलंबो टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले दोनों से किया निराश (Pic Credit- AI Generated)

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ पर भले ही खत्म हुआ है, लेकिन टीम इंडिया के फैंस इस बात से नाराज हैं. भारतीय क्रिकेट टीम को इस मुकाबले के बाद बड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में इस मुकाबले के बाद किसी खिलाड़ी का करियर खत्म हो सकता है. फिलहाल इस रेस में सबसे पहला नाम कोलंबो टेस्ट से डेब्यू करने वाले स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन का नजर आ रहा है. उनका डेब्यू मैच ही उनके इंटरनेशनल क्रिकेट का आखिरी मुकाबला भी साबित हो सकता है. फिलहाल उनके करियर के ऊपर बड़ा खतरा मंडरा रहा है.  

विज्ञापन

सारांश जैन का करियर कोलंबो टेस्ट के बाद हो सकता है खत्म 

घरेलू क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर सारांश जैन का 33 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में सारांश से कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया. बल्लेबाजी में सारांश ने सिर्फ 6 रन ही बनाए. जिसके बाद गेंदबाजी की बात करें तो पहली पारी में उन्होंने 20.4 ओवरों में 69 रन देकर 2 विकेट हासिल किया. 

विज्ञापन

जिसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 37 ओवर फेंके. जहां पर उन्होंने 98 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. ऐसे में अगर देखें तो उन्होंने 55. 67 की औसत से विकेट लिए और उनका स्ट्राइक रेट 115.33 का रहा. ऐसे में टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उनको लेकर रिस्क नहीं लेना चाहेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से उनका बाहर होना तय है. ऐसे में सारांश का डेब्यू मैच ही उनका आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साबित हो सकता है. 

वाशिंगटन सुंदर की हो सकती है वापसी 

बात घरेलू क्रिकेट में सारांश जैन की करें तो उन्होंने 55 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 31.39 की औसत से 2229 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक जड़े हैं. वहीं गेंदबाजी में सारांश ने 27.75 की औसत से 191 विकेट अपने नाम किया है. जैन ने 10 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है. टी-20 और लिस्ट ए में सारांश जैन का अच्छा रिकॉर्ड नहीं है. 

विज्ञापन

ऐसे में टीम मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान एक बार फिर से वाशिंगटन सुंदर के पीछे जा सकती है. इंजरी के कारण ही सुंदर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. ऐसे में उनकी वापसी के बाद सारांश का टीम में होना मुश्किल है. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर दोनों ही खिलाड़ी के रूप में वाशिंगटन सुंदर को पसंद करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ