नेपाल में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हुए सचिन तेंदुलकर, दिया खास संदेश

नेपाल में आई बाढ़ से अब तक सैकड़ों लोगों की जान चली गई है. कई भारतीय नागरिक अभी भी नेपाल में लापता हैं, जबकि कई नागरिकों को बचा लिया गया है. अब सचिन तेंदुलकर ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए दिल छू लेने वाली बात कही है.

सचिन तेंदुलकर ने नेपाल में आई बाढ़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी/ Image Source: AI

सचिन तेंदुलकर ने नेपाल में आई बाढ़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी/ Image Source: AI

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हुए नजर आते हैं. नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. नेपाल में आई बाढ़ पर भारत के कई दिग्गज सेलिब्रेटी गहरी संवेदना जता चुके हैं. अब इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का भी बयान आया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल छू लेने वाली बात कही है और नेपाल में बाढ़ से प्रभावित परिवारों का हौसला भी बढ़ाया है.

विज्ञापन

सचिन ने लिखा भावुक संदेश

अपने एक्स हैंडल पर सचिन ने दिल छू लेने वाली बात लिखी. उन्होंने लिखा “शायद इससे बड़ी अनिश्चितता कोई नहीं हो सकती कि आप अपने किसी प्रियजन के सुरक्षित होने या न होने के बारे में न जानते हों. नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, विशेषकर उन लोगों के प्रति जो अभी भी खबर का इंतजार कर रहे हैं. मैं उनके प्रियजनों और उन तक पहुंचने के लिए अथक प्रयास कर रही बचाव टीमों के लिए प्रार्थना करता हूं.”

विज्ञापन

300 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. अब तक 359 लोगों की जान चली गई है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक 84 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है. हालांकि 290 लोग अभी भी संपर्क में नहीं हैं. विदेश मंत्रालय द्वारा आज रात 8 बजे जारी अपडेट के मुताबिक, त्रिशुली-I परियोजना के 63 श्रमिकों और तमिलनाडु के 21 लोगों को बचा लिया गया है.

विज्ञापन

तमिलनाडु के 21 नागिरक कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गए थे. इसके अलावा बचाए गए 63 श्रमिक त्रिशूली-I परियोजना से जुड़े थे. विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा है कि नेपाल में बाढ़ से फंसे जिन लोगों से संपर्क नहीं हो रहा है उनके ठीकानों का पता लगाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है. नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक अब तक 359 शव फिलहाल बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा 910 लोग अभी भी लापता हैं या उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. नेपाल के 8 जिलों में सबसे ज्यादा शव बरामद किए गए हैं. चितवन में 132 शव, नवलपरासी पूर्व में 82, गोरखा में 30, धाडिंग में 33, नुवाकोट में 28, तनहुन में 22, रसुवा में 17 और नवलपरासी पश्चिम में 15 शव मिले हैं. फिलहाल नेपाल में राहत और बचाव का कार्य जारी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ