ENG vs PAK: मोहम्मद अब्बास का बड़ा कारनामा, लॉर्ड्स में 900 फर्स्ट-क्लास विकेट का आंकड़ा छुआ

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने अपने 900 फर्स्ट क्लास विकेट पूरे कर लिए. उन्होंने बड़ा कमाल किया और लॉर्ड्स टेस्ट मैच को यादगार बना लिया.

मोहम्मद अब्बास इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में/ Image Source: Screengrab/ Cricbuzz

मोहम्मद अब्बास इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में/ Image Source: Screengrab/ Cricbuzz

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को शुरुआती झटके देने में कामयाब रहे. उन्होंने लॉर्ड्स की धरती पर बड़ा मुकाम भी हासिल किया और अपने 900 फर्स्ट क्लास विकेट भी पूरे किए.

विज्ञापन

मोहम्मद अब्बास का बड़ा कारनामा

मोहम्मद अब्बास ने मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे और बेन डकेट को अपना शिकार बनाया. इसी के साथ उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर में 900 विकेट पूरे कर लिए. अब्बास पाकिस्तान के लिए और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 57 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है. इसके अलावा 35 बार वह 4 विकेट हॉल ले चुके हैं. वहीं, 14 बार वह एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट झटक चुके हैं.

विज्ञापन

साल 2009 में अब्बास ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के लिए पर्दापण करने में काफी समय लगा और साल 2017 में उन्होंने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कैप पहनी.

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अब्बास ने अब तक 13 ओवर गेंदबाजी की है. इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर फेंके हैं और 38 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

अब्बास ने अब तक पाकिस्तान के लिए 31 टेस्ट मैच में 119 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के लिए उन्होंने 3 वनडे मैच खेलते हुए 1 विकेट लिया है. इसके अलावा फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने अब तक 222 मैच की 393 पारियों में 901 विकेट लिए हैं. इसके अलावा लिस्ट A में भी तेज गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया है और 63 मैच में 84 विकेट अपनी झोली में डाले है. वहीं, 38 टी-20 में उन्होंने 32 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. 36 साल के अब्बास फिलहाल पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं.

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड 50.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना चुकी है. टीम के लिए जॉर्डन कॉक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली और 105 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जेमी स्मिथ 76 गेंदों में 61 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ