IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट के बीच साउथ अफ्रीका को झटका, कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल होकर गए बाहर!

Temba Bavuma Injury Update, Centurion Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन टेस्ट के दौरान मेजबान टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल हो गए हैं।

IND vs SA Centurion Test South Africa Captain Temba Bavuma Injured Left Field Injury Update

IND vs SA Centurion Test South Africa Captain Temba Bavuma Injured Left Field Injury Update (Image Credit- Social Media)

Temba Bavuma Injury Update, IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में सीरीज का पहला टेस्ट जारी है। इस मैच के पहले दिन जहां भारतीय बल्लेबाज पेस और बाउंस के आगे जूझते नजर आए। इस दौरान शार्दुल ठाकुर के चोट भी लगी। लेकिन साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा भी फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके 20वें ओवर में फील्डिंग करते हुए बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया था। इसके तुरंत बाद फिजियो मैदान पर आए और अपने साथ बावुमा को फील्ड से बाहर लेकर गए। बावुमा उसके बाद से फील्ड पर लौटे नहीं और अब शायद पहले दिन वह लौटेंगे भी नहीं। इसी बीच आईसीसी द्वारा उनकी चोट पर अपडेट शेयर किया गया।

विज्ञापन

क्या है बावुमा की चोट पर अपडेट?

अगर बावुमा की चोट पर अपडेट की बात करें तो आईसीसी ने मंगलवार शाम इसको लेकर जानकारी दी। आईसीसी द्वारा बताया गया कि बावुमा को तुरंत स्कैन के लिए ले जाया गया था। आईसीसी ने कमेंटेटर्स के हवाले से बताया कि साउथ अफ्रीका के कप्तान को स्कैन के लिए ले जाया गया था। उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में दिक्कत आई है। अभी उनका ट्रीटमेंट जारी रहेगा।

विज्ञापन

कुछ वक्त बाद ही जानकारी मिलेगी कि वह इस टेस्ट मैच में आगे खेल पाएंगे या नहीं। अगर बावुमा इस मैच में नहीं उतरे तो साउथ अफ्रीका के लिए यह तगड़ा झटका साबित हो सकता है। पहले से ही साउथ अफ्रीका की यह टीम बल्लेबाजी के लिहाज से भारत के मुकाबले कमजोर बताई जा रही है। बावुमा इस टीम की बल्लेबाजी की अहम कड़ी हैं। अगर वह फिट नहीं हुए तो टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ ही बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन

डीन एल्गर संभाली कमान

टेम्बा बावुमा चोटिल होकर मैदान से लौटे उसके बाद अपनी आखिरी सीरीज खेल रहे डीन एल्गर ने कप्तानी संभाली। अभी तक बावुमा फील्ड पर लौटे नहीं हैं और एल्गर ही कप्तानी कर रहे हैं। गौरतलब है कि डीन एल्गर की कप्तानी में ही भारत के पिछले दौरे पर साउथ अफ्रीका ने सीरीज अपने नाम की थी। उसके कुछ वक्त बाद टेम्बा बावुमा टीम के कप्तान बन गए थे। अब इस सीरीज से पहले ही एल्गर ने घोषणा कर दी थी कि वह इस सीरीज के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ