वैभव सूर्यवंशी की हुई टीम इंडिया में एंट्री, आयरलैंड-इंग्लैंड के साथ-साथ एशियन गेम्स स्क्वॉड में भी मिली जगह

Vaibhav Sooryavanshi: बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. टी20 सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने पहली बार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल किया है. आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज के अलावा, वैभव को एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi in Team India: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया. टीम इंडिया पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी और फिर इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

विज्ञापन

15 साल के वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. वैभव को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में जगह मिली है. इसके अलावा, उन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया में जगह

आईपीएल 2026 में बल्ले से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को सीनियर टीम से मेडन कॉल अप मिला है. IPL 2026 में वैभव का बल्ला जमकर बोला, जहां उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने इस सीजन दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों के खिलाफ भी आक्रामक बल्लेबाजी की और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

इतना ही नहीं, उन्होंने किसी एक ही टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. इस धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड अपने नाम किया. उनके इसी शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें राष्ट्रीय टीम में चयन के रूप में मिला है और उन्हें एक साथ 3 भारतीय टीम स्क्वॉड में जगह मिली. इसी के साथ वह टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर बने नए टी20I कप्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिले हैं. भारतीय टी20 टीम की कमान अब श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. बीसीसीआई ने श्रेयस को नया टी20 कप्तान नियुक्त किया है. अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में मैदान पर उतरती नजर आएगी. युवा खिलाड़ियों और अनुभवी सितारों से सजी यह टीम यूके दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी.

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड

वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम स्क्वॉड

वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई,जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ