भारत में कहां खुला 'इस्लाम फ्रेंडली' जिम? महिलाओं के लिए अलग ड्रेस, नहीं चलेगा म्यूजिक; जानें क्यों मचा बवाल

जिम के मालिक नवाज मुथु टी ने हाल ही में एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने जिम की खासियतें बताईं. वीडियो वायरल होते ही सवाल उठने लगे कि क्या यह जिम सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लिए खोला गया है. आलोचनाओं के बाद नवाज ने अपना मूल वीडियो हटा लिया और एक नया वीडियो जारी कर सफाई दी.

Islam friendly gym

AI Image

केरलम के पलक्कड़ जिले में एक फिटनेस सेंटर ने खुद को ‘इस्लामिक फ्रेंडली जिम’ बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. पुथुनागरम इलाके में स्थित इस जिम में महिलाओं और पुरुषों के लिए न सिर्फ वर्कआउट का समय और जगह पूरी तरह अलग-अलग है, बल्कि ट्रेनर भी अलग रखे गए हैं. इसके अलावा जिम के अंदर जोरदार म्यूजिक बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस अनोखे मॉडल को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है.

विज्ञापन

कौन है जिम का मालिक?


जिम के मालिक नवाज मुथु टी ने हाल ही में एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने जिम की खासियतें बताईं. वीडियो वायरल होते ही सवाल उठने लगे कि क्या यह जिम सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लिए खोला गया है. आलोचनाओं के बाद नवाज ने अपना मूल वीडियो हटा लिया और एक नया वीडियो जारी कर सफाई दी. उन्होंने कहा, ‘इस्लामिक-फ्रेंडली का मतलब किसी खास धर्म के लोगों तक सीमित करना नहीं है. यह जिम सभी धर्मों के लोगों के लिए खुला है. ‘इस्लामिक फ्रेंडली’ शब्द सिर्फ हमारे ऑपरेशनल तरीके को दर्शाता है.’

विज्ञापन

महिला-पुरुष अलग-अलग करेंगे वर्काउट


उन्होंने बताया कि यहां महिलाओं और पुरुषों को एक साथ वर्कआउट नहीं करना पड़ेगा. दोनों के लिए अलग-अलग शेड्यूल और स्पेस की व्यवस्था की गई है. म्यूजिक की बजाय अगर कोई व्यक्ति हेडफोन से सुनना चाहे तो उसे छूट दी गई है.

विज्ञापन

क्यों पड़ी इस कॉन्सेप्ट की जरूरत?


मालिक नवाज ने इस पहल के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि कई मुस्लिम परिवार इस्लामिक सिद्धांतों का सख्ती से पालन करते हैं. वे म्यूजिक नहीं सुनते और मिश्रित वातावरण वाले जिमों में असहज महसूस करते हैं. नवाज ने कहा, ‘मेरे अपने परिवार के कई सदस्य इन्हीं कारणों से जिम नहीं जाते थे. हमने ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर यह जिम शुरू किया है’ .

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ