'अब बस भी करो', वैभव सूर्यवंशी क्यों हुए फैन से नाराज? हाथ जोड़कर की खास अपील

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ट्राई सीरीज के लिए इंडिया A के साथ श्रीलंका गए हैं. इसी का एक वीडियो सामने आ रहा है, जहां वो एक फैन से नाराज दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने हाथ जोड़कर उस फैन से खास अपील भी की.

Vaibhav Sooryavanshi

क्यों नाखुश हुए वैभव?

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक हैं. वैभव को इंडिया A में जगह मिली है और वो श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज में नजर आएंगे. सूर्यवंशी इसी के लिए हाल ही में श्रीलंका पहुंचे, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें 15 साल के ये युवा बल्लेबाज नाराज नजर आ रहे हैं. वो फैंस के लगातार सेल्फी मांगने से परेशान दिखे और उन्होंने हाथ जोड़कर उनसे दूर रहने की भी अपील की.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी हुए नाराज

भारतीय A टीम ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है, जिसके सारे मैच दांबुला में होंगे. टीम इंडिया का स्क्वाड जब एयरपोर्ट से बाहर निकल रहा था, तब सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर गई. श्रीलंकाई फैंस ने वैभव के साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश की. इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव लगातार फोटो क्लिक कराए जाने से निराश नजर आए.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने फैन को कहा, ‘अब बस करो भाई.’ इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने हाथ जोड़कर फैंस को उनसे दूर होने के लिए कहा. वैभव थके हुए नजर आ रहे थे और साफ तौर पर उन्होंने शायद श्रीलंका में इतनी बड़ी संख्या में प्रशंसकों की मौजूदगी की उम्मीद नहीं की होगी. इसी वजह से वह थोड़े असहज या परेशान नजर आ रहे थे.

ये भी पढ़ें:- ENG vs NZ: जीत की कगार पर इंग्लैंड, गेंदबाजों ने मचाया हाहाकार, बैकफुट पर आई कीवी टीम

विज्ञापन

कब शुरू होगी इंडिया A ट्राई सीरीज?

इंडिया A टीम ट्राई सीरीज में श्रीलंका A और अफगानिस्तान A का सामना करेगी. यह श्रृंखला 9 जून से शुरू होने वाली है और वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. उनके लिए IPL 2026 धमाकेदार साबित हुआ था और अब उम्मीद है कि वो इंडिया A की जर्सी में भी कमाल करेंगे. रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ