श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए टेस्ट टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला मौका?

India A Test Squad Announced: श्रीलंका-ए के खिलाफ 25 जून से होने वाले टेस्ट मुकाबले के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस में सबसे खास बता रही कि वैभव सूर्यवंशी को स्क्वाड में जगह नहीं मिली. जबकि इस आइलैंड नेशन में होने वाली ट्राई सीरीज में वो इंडिया-ए का हिस्सा है.

Vaibhav Sooryavanshi Test

Vaibhav Sooryavanshi Test

India A Test Team Announced: मुंबई में बीसीसीआई के प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इंडिया-ए टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन पूरे स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी का नाम कहीं नहीं है. ये टेस्ट मैच 25 जून से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. आखिर जिस वैभव सूर्यवंशी को इसी आइलैंड नेशनल में ट्राई सीरीज के लिए चुना गया, उन्हें यहां रेड बॉल क्रिकेट में मौका क्यों नहीं दिया गया. हम आपके इसकी वजह बताएंगे.

विज्ञापन

श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए की टेस्ट टीम

ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, साई सुदर्शन, सारांश जैन, एन जगदीसन (विकेटकीपर), आयुष पांडे, गुरनूर बराड़, अमन मोखड़े, देवदत्त पडिक्कल (उप-कप्तान), आकिब नबी, शेख रशीद, ऋतुराज गायकवाड़, यश ठाकुर, जीशान अंसारी.

विज्ञापन

सूर्यवंशी को इंडिया-ए टेस्ट टीम से बाहर रखने की वजह

वैभव सूर्यवंशी ट्राई नेशनल वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुके हैं, लेकिन 25 जून से शुरु होने वाले मल्टी डे मैच के लिए वो अवेलेबल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि भारत और आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशल सीरीज का पहला मैच 26 जून 2026 को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. ऐसे में ये 15 साल के यंग स्टार के लिए नुकसान नहीं, बल्कि फायदे का सौदा है, क्योंकि वो अब इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. उन्हें इंग्लैंड की खिलाफ भी T20I सीरीज में टीम इंडिया स्क्वाड में भी जगह दी गई है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के पास मौका

हालांकि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशल सीरीज से पहले भी क्रिकेट फैंस को वैभव सूर्यवंशी का एक्शन देखने का मौका मिलेगा. ये यंग स्टार श्रीलंक-ए और अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 3 देशों की सीरीज में भी अपना जलवा दिखा सकते हैं. अगर उनकी परफॉर्मेंस शानदार रहती है, तो भारतीय टीम मैनेजमेंट को ये मैसेज मिलेगा कि वैभव अब इंटरनेशनल कैप पहनने को तैयार हैं, उन्हें सिलेक्ट करना बिलकुल सही फैसला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ