---विज्ञापन---

IND vs SA: शार्दुल ठाकुर के सिर पर लगी गेंद! दो पल के लिए थम गईं सांसें, बाल-बाल बचे ऑलराउंडर

Shardul Thakur Hit on Head, IND vs SA: भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने काफी परीक्षा ली। उनके सिर पर भी एक गेंद लग गई।

Shardul Thakur Hit on Head, IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अभी तक साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला है। सुपर स्पोर्ट पार्क में यह मुकाबला हो रहा है। यहां की पिच अभी तक काफी खतरनाक साबित हुई है। भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पा रहे हैं। अफ्रीकी पेसर्स की आग उगलती गेंदों ने बाउंस के साथ भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। इसी बीच जेराल्ड कोएट्जे की एक गेंद शार्दुल ठाकुर के सिर पर जा लगी। इसके बाद वह परेशानी में दिखे और कुछ देर के लिए भारतीय फैंस की सांसें अटक गईं।

बाल-बाल बचे शार्दुल

शार्दुल ठाकुर ने 33 गेंदों पर उपयोगी 24 रन उस पिच पर बनाए जहां भारत के अच्छे-अच्छे बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। अपनी इस पारी के दौरान वह चोटिल हुए और बाल-बाल बचे। साउथ अफ्रीका के पेसर्स ने उन्हें काफी परेशान किया। इसी दौरान जब उनके सिर पर गेंद लगी तो सभी कुछ देर के लिए परेशान हो गए। फिर फिजियो मैदान पर आए और हेल्मेट उतारने के बाद जब देखा गया तो उनके माथे पर उस हिस्से में सूजन आ गई थी।

---विज्ञापन---

राहुल के साथ जोड़े उपयोगी रन

हालांकि, उनका ट्रीटमेंट हुआ और करीब 5-10 मिनट के उपचार के बाद वह दोबारा खेलते नजर आए। उसके बाद उनके दाएं हाथ पर भी गेंद लगी और फिर वह दिक्कत में दिखे। इसके बाद ठाकुर काफी परेशान दिखे लेकिन डटे रहे। पर वह ज्यादा देर तक इस परीक्षा का सामना नहीं कर सके और कगिसो रबाडा ने उन्हें आउट कर अपने पांच विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ भारत को 7वां झटका लगा।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/CricketUncutOG/status/1739632210863386667

शार्दुल ठाकुर ने केएल राहुल के साथ इस खतरनाक और मुश्किल पिच पर 7वें विकेट के लिए उपयोगी 43 रन जोड़े। इस मैदान पर अगर टीम इंडिया 220 या 250 का स्कोर तक बनाती है तो अफ्रीकी टीम के लिए भी आसान नहीं होगा। क्योंकि भारत के पास भी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खतरनाक पेसर्स हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘December To Remember’! IPL ऑक्शन से सेंचुरियन टेस्ट तक, हर जगह दिखा साउथ अफ्रीका के ‘बर्गर’ का जलवा

यह भी पढ़ें- IND vs SA: विराट कोहली बने WTC इतिहास में नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा को छोड़ दिया पीछे

---विज्ञापन---

First published on: Dec 26, 2023 06:46 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola