एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जापान में चलेगा जादू

Team India: सितंबर महीने में जापान शहर में एशियन गेम्स खेला जाने वाला है. जिसके लिए 6 जून को ही बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब एशियन गेम्स में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

Team India

Team India

Team India: बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं. बीसीसीआई ने इस बार एशियन गेम्स में मुख्य टीम को भेजने का फैसला किया है. ऐसे में श्रेयस अय्यर ही एशियन गेम्स में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले हैं. वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इस टीम में जगह दी गई है. वहीं अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने इस टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह को भी भेजने का बड़ा अहम फैसला किया है. 

विज्ञापन

एशियन गेम्स के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान  

सितंबर में एशियन गेम्स 2026 जापान में खेला जाना है. जिसके लिए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने मुख्य टीम भेजने का ऐलान किया है. पिछली बार बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट में ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में बी टीम को भेजा था. हालांकि इस बार मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह को भी एशियन गेम्स में भेजने का फैसला किया है. तिलक वर्मा इस टीम में भी उपकप्तान की ही भूमिका में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतना चाहेगी. हालांकि सभी का ध्यान 15 वर्षीय सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिका हुआ है. जिन्हें भी इस टीम का हिस्सा बनाया है. बीसीसीआई अगले टी-20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक 2028 की तैयारी शुरू कर रही है. जिसमें इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने अपनी पहली पसंद बनाया है. हालांकि इस टीम में कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या जैसे भी स्टार नहीं नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड  

श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ