---विज्ञापन---

IND vs SA: विराट कोहली बने WTC इतिहास में नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा को छोड़ दिया पीछे

Virat Kohli Surpassed Rohit Sharma WTC Record: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2023 में अपना कमाल का प्रदर्शन जारी रखा है। अब WTC में उनके नाम खास रिकॉर्ड जुड़ गया।

Virat Kohli Surpassed Rohit Sharma WTC Record: भारतीय टीम के दो सबसे बड़े मौजूदा स्टार्स के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में एक बड़ी बैटल जारी है। सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन ही विराट कोहली ने हिटमैन को पीछे छोड़ दिया और 34 रन का स्कोर पार करते हुए नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज बन गए। हालांकि, इसके तुरंत बाद वह पवेलियन लौट गए और भारत की आधी टीम आउट हो गई। पर किंग कोहली WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले रोहित शर्मा ने इस पारी में सिर्फ पांच रन ही बनाए थे।

विराट कोहली बने नंबर 1 भारतीय

रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब 26 मैचों की 42 पारियों में 2097 रन दर्ज हैं। लेकिन अब विराट कोहली ने सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में 38 रन बनाए और रोहित को पछाड़ दिया। विराट के नाम WTC इतिहास में 35 मैचों की 57 पारियों में 2101 रन दर्ज हो गए हैं। रोहित ने टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक 7 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। जबकि विराट के नाम 4 शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं। विराट का बेस्ट स्कोर 254 नाबाद है तो रोहित ने बेस्ट स्कोर 212 रनों का बनाया है।

---विज्ञापन---

WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

  1. विराट कोहली- 2101 रन
  2. रोहित शर्मा- 2097 रन
  3. चेतेश्वर पुजारा- 1769 रन
  4. अजिंक्य रहाणे- 1589 रन
  5. ऋषभ पंत- 1575 रन

---विज्ञापन---

भारतीय टॉप ऑर्डर फ्लॉप

सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फेल साबित हुआ। पहले खेलने उतरी टीम इंडिया ने 24 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। उसके बाद विराट और अय्यर ने पारी को संभाला। लेकिन फिर अय्यर और विराट के विकेट भी भारत ने जल्दी गंवा दिए। 107 रन पर आधी टीम इंडिया पवेलियन लौट गई। कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर ने खतरनाक गेंदबाजी की और टीम इंडिया के बल्लेबाज परेशानी में दिखे। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: रोहित शर्मा सेंचुरियन टेस्ट में फ्लॉप, फैंस ने बार-बार एक ही गलती दोहराने पर घेरा

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs SA: भारतीय टेस्ट क्रिकेट में 11 साल बाद हुआ ऐसा, खराब शुरुआत के बाद फैंस को याद आए दो सितारे

---विज्ञापन---

(https://fooplugins.com/)

First published on: Dec 26, 2023 05:19 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola