IND vs AFG: आउट होकर भी पवेलियन नहीं लौटे केएल राहुल! अंपायर ने दिया 'जीवनदान', अफगानिस्तान ने कर दी बड़ी गलती

IND vs AFG Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को बड़ा जीवनदान मिला. अफगानिस्तान की एक गलती की वजह से राहुल आउट होकर भी पवेलियन नहीं लौटे.

India vs Afghanistan Test

India vs Afghanistan Test

India vs Afghanistan Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को पहले सेशन में बड़ा जीवनदान मिला. अफगानिस्तान की टीम के पास राहुल का विकेट लेने का सुनहरा मौका था, लेकिन DRS नहीं लेने की वजह से वह हाथ से निकल गया और राहुल आउट होकर भी पवेलियन नहीं लौटे. वहीं, रिप्ले में राहुल साफ आउट दिखाई दिए.

विज्ञापन

केएल राहुल को मिला बड़ा जीवनदान

दरअसल, यह घटना भारतीय पारी के 11वें ओवर में देखने को मिली. अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज जियाउर रहमान शारीफी ओवर की पहली गेंद लेकर आए. ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर केएल राहुल ने कट शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद बल्ले के बेहद करीब से गुजरते हुए विकेटकीपर के दस्तानों में पहुंची, जिसके बाद गेंदबाज और विकेटकीपर ने जोरदार अपील की. हालांकि, मैदानी अंपायर ने अपील को तुरंत खारिज कर दिया और राहुल को नॉट आउट करार दिया. तब राहुल सिर्फ 40 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे थे.

विज्ञापन

गुरबाज लेना चाहते थे DRS

अंपायर के फैसले के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के बीच चर्चा शुरू हो गई. दूसरी स्लिप में खड़े रहमानुल्लाह गुरबाज को पूरा भरोसा था कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है. उन्होंने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को रिव्यू लेने का संकेत भी दिया.
इसके बावजूद विकेटकीपर और बाकी खिलाड़ियों की ओर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिलने के कारण अफगानिस्तान ने DRS लेने का फैसला नहीं किया. यह निर्णय बाद में टीम के लिए काफी महंगा साबित हुआ.

ये भी पढ़ें- अब कहां हैं भारतीय पिचों को बुरा-भला कहने वाले माइकल वॉन? जब लॉर्ड्स टेस्ट में 2 दिन में गिरे 33 विकेट

रिप्ले में सामने आई सच्चाई

कुछ देर बाद जब घटना का रिप्ले दिखाया गया तो अल्ट्राएज में साफ तौर पर बल्ले का संपर्क दिखाई दिया. तकनीक ने पुष्टि कर दी कि गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर गई थी और अगर अफगानिस्तान रिव्यू लेता तो भारत को बड़ा झटका लग सकता था. इस तरह केएल राहुल को पारी की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण जीवनदान मिला, जो आगे चलकर भारतीय टीम के लिए मैच में निर्णायक साबित हो सकता है. खबर लिखे जाने तक राहुल 87 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि उनके साथ साई सुदर्शन 62 गेंदों पर 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं, भारत का स्कोर एक विकेट पर 118 रन पहुंच गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ