आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत की T20I टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह

Team India Squad for Ireland and England Series: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड का ऐलान हो गया है. श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के नए कप्तान हैं और वैभव सूर्यवंशी को भी स्क्वाड में जगह मिली है.

Shreyas Iyer Vaibhav Sooryavanshi

टीम इंडिया का ऐलान

Team India Squad for Ireland and England Series: भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान हो गया है. हाल ही में BCCI की मुंबई में बैठक हुई थी. इसी बीच उन्होंने दोनों दौरों के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है. सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है और श्रेयस अय्यर अब टीम इंडिया के नए कप्तान होंगे. इसके अलावा IPL 2026 में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को स्क्वाड में जगह मिली है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के स्क्वाड का हुआ ऐलान

आयरलैंड के खिलाफ भारत की दो मैचों की टी20 सीरीज 26 जून से शुरू होगी और इसके बाद 1 जुलाई से टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा शुरू होगा. इन दोनों दौरों के लिए टीम इंडिया का 16 सदस्यीय टी20 स्क्वाड सामने आ गया है. टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव जैसे युवा खिलाड़ियों पर BCCI ने भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में शामिल किया है. दोनों दौरों के लिए भारत का स्क्वाड एक जैसा है.

विज्ञापन

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

विज्ञापन

भारत vs आयरलैंड T20I सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच मैच क्रमांक स्थान
26 जून 2026भारत vs आयरलैंडपहला T20Iबेलफास्ट
28 जून 2026भारत vs आयरलैंडदूसरा T20Iबेलफास्ट

भारत vs इंग्लैंड T20I सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच मैच क्रमांक स्थान
1 जुलाई 2026भारत vs इंग्लैंडपहला T20Iचेस्टर-ले-स्ट्रीट
4 जुलाई 2026भारत vs इंग्लैंडदूसरा T20Iमैनचेस्टर
7 जुलाई 2026भारत vs इंग्लैंडतीसरा T20Iनॉटिंघम
9 जुलाई 2026भारत vs इंग्लैंडचौथा T20Iब्रिस्टल
11 जुलाई 2026भारत vs इंग्लैंडपांचवां T20Iसाउथैम्पटन

ये भी पढ़ें:- एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जापान में चलेगा जादू

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ