सरफराज खान ने धमाकेदार बल्लेबाजी करके बनाया बड़ा रिकॉर्ड, फिर भी टीम को मिली शर्मनाक हार

Mumbai T20 League: आईपीएल 2026 के खत्म होने के फौरन बाद मुंबई टी-20 लीग की शुरुआत हो गई है. जहां पर कई सुपरस्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इसी लीग में सरफराज खान ने बहुत ही धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan

Mumbai T20 League: मुंबई टी-20 लीग में आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस बनाम नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के बीच मुकाबला खेला गया. जहां पर आकाश टाइगर्स टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट ने गंवाकर 194 रन बनाए हैं. उसके जवाब में आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी. इस मुकाबले में सरफराज खान ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की. 

विज्ञापन

सरफराज खान ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

आईपीएल 2026 में सरफराज खान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे. जहां पर उन्होंने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. हालांकि आखिरी मुकाबलों में उन्हें बाहर बैठना पड़ा था. अब मुंबई टी-20 लीग में सरफराज खान खुद को साबित कर रहे हैं. सरफराज खान मुंबई टी-20 लीग में आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस के लिए खेल रहे हैं. जहां पर उन्होंने नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों में ही 62 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. सरफराज ने इस दौरान सिर्फ 17 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिए. मुंबई टी-20 लीग में ये संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले दिव्यांश सक्सेना ने भी 17 गेंदों में पचासा जड़ा था.  

विज्ञापन

नॉर्थ मुंबई पैंथर्स को मिली शानदार जीत 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के लिए अनीश चौधरी ने शानदार 44 रनों की पारी खेली. हालांकि कप्तान अजिंक्य रहाणे बुरी तरह से फेल हो गए. हालांकि सभी को प्रभावित करते हुए आयुष वर्तक ने 41 गेंदों में नाबाद 83 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 लंबे-लंबे छक्के जड़े. नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए. जवाब में सरफराज खान की धमाकेदार पारी के बाद भी आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस की टीम 172 रन ही बना सकी और 22 रनों से मुकाबला हार गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ