---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Champions Trophy 2013: चैंपियन ट्रॉफी को 10 साल पूरे, MS Dhoni के मास्टर स्ट्रोक से हुआ था कमाल, फाइनल में यह 2 गेंदबाज बने थे हीरो

Champions Trophy 2013: 23 जून टीम इंडिया के लिए खास दिन है। 10 साल पहले आज ही के दिन टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में इंग्लैंड को 5 रनों से हराया था।। इस जीत के साथ महेंद्र […]

---विज्ञापन---

Champions Trophy 2013: 23 जून टीम इंडिया के लिए खास दिन है। 10 साल पहले आज ही के दिन टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में इंग्लैंड को 5 रनों से हराया था।। इस जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी तीन अलग-अलग ICC टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बने थे। इस दिन भारतीय क्रिकेट फैंस का सीना गर्व से फूल गया था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल का रोमांच

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल और रोमांच अपने चरम पर। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए थे। 130 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को आखिरी 3 ओवर में जीत के लिए 28 रन की जरूरत। हर किसी ने दांतों तले उंगली दबा ली थी। चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब किसके पक्ष में जाएगा यह कहना बड़ा मुश्किल हो चला था।

---विज्ञापन---

18वें ओवर में धोनी के फैसले से हैरान थे सभी

आखिरी के ओवरों में क्रीज पर इयोन मोर्गन और रवि बोपारा सेट थे। हर किसी के मन में सवाल था कि कैप्टन कूल एमएस धोनी बचे हुए तीन ओवरों में किस-किस गेंदबाज पर दांव खेलेंगे। उन्होंने 18वां ओवर महंगे साबित हुए ईशांत शर्मा को थमाया, जिससे सभी हैरान रह गए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर मोर्गन ने छक्का जड़ दिया था। फिर अगली लगातार दो गेंद वाइड हो गई थीं। अब दबाव ईशांत पर था। लिहाजा माही उनके पास गए और उन्हें गुरुमंत्र दिया। इसके बाद ईशान ने बाजी पलट दी।

---विज्ञापन---

ईशांत शर्मा ने पलटा था मैच

18वें ओवर की दो वाइड के बाद अगली दो गेंदों पर ईशांत ने इंग्लैंड के सेट बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने पहले इयोन मोर्गन फिर अगली ही गेंद पर रवि बोपारा का शिकार किया। यहां ईशांत ने मैच पूरी तरह से पलट डाला था। भारत की जीत की उम्मीदें जग चुकी थीं। हालांकि, अभी काम अधूरा था। ईशांत के बाद रवींद्र जडेजा ने भी 19वां ओवर कमाल का फेंका था और सिर्फ चार रन खर्च किए थे।

आखिरी ओवर का रोमांच, 14 चाहिए थे, 8 रन ही बने

अब आखिरी ओवर की बारी थी और इंग्लैंड को 14 रन चाहिए थे। भुवनेश्वर कुमार का एक ओवर शेष था, तो उमेश यादव ने सिर्फ दो ओवर डाले थे। इसके बाद भी धोनी ने अश्विन को गेंद थमा दी। अश्विन की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना, लेकिन दूसरी बॉल पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने जोरदार चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर एक रन आया, तो चौथी और पांचवीं बॉल पर दो-दो रन बने। अब हर किसी की सांसें अटक चुकी थीं। क्योंकि आखिरी बॉल पर जीत के लिए छक्का चाहिए थे। अश्विन के हाथों से निकली आकिरी बॉल को ट्रेडवेल बल्ले से छू भी नहीं सके और इसके साथ ही इंग्लिश धरती पर जश्न चालू हो गया। भारत ने 5 रन से मैदान मारते हुए लंबे अरसे बाद चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम कर लिया था।

---विज्ञापन---

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद 8 आईसीसी टूर्नामेंट खेले, लेकिन ट्रॉफी नहीं आई

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता था। इसके बाद से ही भारतीय टीम आईसीसी की कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत ने धोनी की कप्तानी में 3, विराट कोहली की कप्तानी में 4 और रोहित शर्मा की कप्तानी में 2 ICC टूर्नामेंट खेले। 8 बार टीम नॉकआउट स्टेज और 4 बार फाइनल में भी पहुंची, लेकिन ट्रॉफी हाथ नहीं आई।

वनडे विश्वकप 2023 पर फोकस

टीम इंडिया को अब इसी साल 4 महीने बाद ICC का वनडे वर्ल्ड खेलना है। भारत में ही टूर्नामेंट होने के चलते टीम इंडिया विजेता बनने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इसके लिए टीम का ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम इंडिया वनडे विश्वकप का खिताब जीतने मैदान में उतरेगी।

First published on: Jun 23, 2023 03:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola