Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
AUS vs SA 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच गाबा में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया जीत के बेहद करीब है और टीम को सिर्फ 25 रन बनाने हैं। मेजबान को इस जीत के करीब ले जाने में उसके गेंदबाजों ने काफी मदद की, जिसके बदौलत टीम ने पहली पारी में साउथ अफ्रीका को 152 रनों पर ऑलआउट कर दिया वहीं दूसरी पारी में भी सिर्फ 99 रन बनाने दिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क जमकर चमके और उन्होंने एक विशेष उपलब्धी भी हासिल की।
ऑस्ट्रेलिया को 210 रनों पर आउट करने के बाद दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने शुरुआत से ही विकेट गंवाना शुरू कर दिए। इसी कड़ी में मैच के तीसरे ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बॉलर मिचेल स्टार्क ने खतरनाक इनस्विंगर डाली जिसे रासी वान डर डुसैन पड़ नहीं पाए और गेंद सीधे स्टंप में घुस गई। इस विकेट के साथ स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए।
BOWLLLLLLLLLED!
Mitch Starc grabs wicket No.300 with something out of this world! #PlayOfTheDay #AUSvSA | @nrmainsurance pic.twitter.com/UoFrzcyziO
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 18, 2022
मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में 300 या इससे अधिक विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के सातवें गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिग्गज शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा, डेनिस लिली, ब्रेट ली , नाथन लॉयन और मिचेल जॉन्सन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।