Women's Asia Cup 2026: सिर्फ 7.5 ओवर में ही हासिल किया लक्ष्य, श्रीलंका ने दर्ज की T20I इतिहास की सबसे बड़ी जीत

Womens Asia Cup 2026 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने यूएई के खिलाफ 9 विकेट से धमाकेदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. श्रीलंका की टीम ने महज 7.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर अपने टी20I इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

Womens Asia Cup 2026

महिला एशिया कप में श्रीलंका ने यूएई को 9 विकेट से हराया (PIC Credit -AI)

Women’s Asia Cup 2026, Sri Lanka W vs UAE W: दुबई में खेले जा रहे महिला एशिया कप 2026 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने यूएई को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हराकर शानदार आगाज किया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने महज 7.5 ओवर में ही लक्ष्य कर अपने T20I इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम ने 19.5 ओवर में सिर्फ 79 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

विज्ञापन

जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 7.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 80 रनों का लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया. श्रीलंका की टीम ने 73 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की, जो बाकी बचे गेंदों के लिहाज से टीम के T20 इंटरनेशनल इतिहास की सबसे बड़ी जीत है.

विज्ञापन

यूएई की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप

इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर यूएई को पहले बल्लेबाजी करने का न्योत दिया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की शुरुआत बेहद खराब रही. पारी की चौथी ही गेंद पर ओपनर तीर्था सतीश बिना खाता खोले आउट हो गईं. इसके बाद लावण्या केनी भी सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं और महज 9 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिर गए. इसके बाद कप्तान ईशा ओझा ने 18 रन और हीना होचचंदानी ने 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. टीम ने सिर्फ 56 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए.

यूएई के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सकीं और पूरी टीम 19.5 ओवर में 79 रन पर सिमट गई. वहीं, श्रीलंका की ओर से मिताली अयोध्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा, चेतना विमुक्ति ने भी 3 विकेट और सुगंधिका कुमारी ने 2 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Women’s Asia Cup 2026: आज होगी टीम इंडिया की थाईलैंड से पहली टक्कर, जानें कब और कहां देखें LIVE

श्रीलंकाई कप्तान ने खेली तूफानी पारी

80 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को इमेशा दुलानी और कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए महज 5.5 ओवर में 57 रन जोड़ दिए. दुलानी ने 18 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 25 रन बनाए. वहीं, कप्तान अट्टापट्टू ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. उनके अलावा, संजना कविंदी ने भी 4 गेंदों में नाबाद 5 रन बनाए. इस तरह श्रीलंका की टीम ने सिर्फ 7.5 ओवर में एक विकेट खोकर 80 रन बनाकर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ