IND vs BAN: कुलदीप यादव ने झटके 8 विकेट, भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से दी मात
Edited By Siddharth Sharma

IND vs BAN 2nd Test
Edited By Siddharth Sharma

IND vs BAN 2nd Test
IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 188 रनों से मात दे दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 404 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में बांग्लादेश सिर्फ 150 रन ही बना पाई। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में दमदार बैटिंग करते हुए पारी को 258 रनों पर घोषित किया और बांग्लादेश को बढ़त मिलाकर 572 रनों का टार्गेट दिया। जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 324 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने मैच में कुल 8 विकेट झटके।
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी 298 रन बनाकर घोषित कर दी और बांग्लादेश को 572 रन बनाने का टार्गेट दिया। इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की लेकिन बाद में लगातार विकेट गंवा दिए। टीम की तरफ से जाकिर हसन ने शतक जड़ा वहीं नजमुल शन्तो और शाकिब अल हसन ने भी अर्धशतक जड़ा लेकिन टीम को जीता नहीं सके।
इससे पहले बांग्लादेश की तरफ से ओपनर जाकिर हसन (100) अपने डेब्यू मैच में शतक जमाकर आउट हुए। उन्होंने 224 गेंदों पर 100 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 1 छक्के मारा। इसी के साथ वे बांग्लादेश के लिए डेब्यू में शतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। जाकिर से पहले तीन खिलाड़ी यह कमाल कर चुके हैं। इनमें अमीनुल इस्लाम, मोहम्मद अशरफुल और अबुल हसन का नाम शामिल है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: