जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, प्रिंस यादव हुए पूरी तरह से फिट

Team India: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 मैच खेलने वाली है. अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस पर चर्चा शुरू हो गई है.

Jasprit Bumrah and Hardik Pandya

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में क्या खेलेंगे बुमराह और पांड्या? (Pic Credit- AI Generated)

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ने अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है. इस सीरीज के बाद एशियन गेम्स 2026 भी होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया के सुपरस्टार हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है. इसके अलावा युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को लेकर भी बड़ी खबर आई है. स्टार ऑलराउंडर पांड्या और सुपरस्टार तेज गेंदबाज बुमराह लंबे समय से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या और बुमराह की फिटनेस पर आया अपडेट 

टीम इंडिया के सुपरस्टार हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 के बाद से ही मैदान पर नहीं नजर आए हैं. लंबे समय से वो बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. लेकिन मौजूदा रिपोर्ट्स के मानें तो फिलहाल पांड्या की वापसी मुश्किल नजर आ रही है. बीसीसीआई उनको लेकर फिलहाल जल्दबाजी नहीं करना चाहती है. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में पांड्या का खेलना फिलहाल थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो चुके जसप्रीत बुमराह भी फिलहाल इंजरी के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें चुना गया था, लेकिन इंजरी के कारण वो टीम से बाहर हो गए. उसके बाद से ही बुमराह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी वापसी अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में होना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में वो खेलते हुए नजर आ सकते हैं.  

प्रिंस यादव हो गए हैं पूरी तरह से फिट 

युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वो पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के दौरान प्रिंस यादव टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हो सकते हैं. प्रिंस ने जिम्ब्बावे के खिलाफ सीरीज में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में वो कप्तान श्रेयस अय्यर के फेवरेट बन गए हैं.  

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 में अब बीसीसीआई अपनी बी टीम भेजने का फैसला ले सकती है. ऐसे में प्रिंस यादव वहां पर टीम के प्रमुख गेंदबाज की भूमिका भी निभा सकते हैं. हालांकि ऐसी स्थिति होने पर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सीधे न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. जहां पर टीम इंडिया 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. ये सीरीज अक्टूबर में खेली जाने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ