Arg vs Ned: महिला एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बनी अर्जेंटीना, नीदरलैंड का सपना टूटा

Women’s FIH World Cup 2026 Final Argentina vs Netherlands: महिला एफआईएच वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना और नीदरलैंड की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर अर्जेंटीना महिला हॉकी टीम ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को 3-1 से हरा दिया है.

Argentina vs Netherlands women's FIH World Cup 2026

महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने सह मेजबान नीदरलैंड को हरा दिया (Pic Credit- AI Generated)

Women’s FIH World Cup 2026 Final Argentina vs Netherlands: अर्जेंटीना ने सह मेजबान नीदरलैंड का लगातार चौथा महिला हॉकी वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ दिया. फाइनल मुकाबला में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को 3-1 से हराकर पिछली बार की हार का बदला लिया है. इसी के साथ अर्जेंटीना की टीम तीसरी बार महिला एफआईएच वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी है. पिछली बार विश्व कप में अर्जेंटीना को नीदरलैंड ने 3 -1 से ही हराया था. नीदरलैंड की टीम 10वीं बार ये खिताब जीतने से चूक गई. 

विज्ञापन

अर्जेंटीना बनी महिला एफआईएच वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन

महिला अर्जेंटीना हॉकी टीम ने इससे पहले 2002 और 2010 में नीदरलैंड को हराकर ही खिताब जीता था.पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना के लिये विक्टोरिया ग्रानाटो, ब्रिसा ब्रगेसेर और सोफिया काइरो ने गोल दागे जबकि डियाज जो के गोल को अमान्य करार दिया गया. वहीं नीदरलैंड के लिये वीन मारिन ने गोल किया जबकि पियेन सैंडर्स, फेलिस अलबर्स और मोएस फ्रीके के निशाने चूक गए.

विज्ञापन

वेगनेर स्टेडियम में नीदरलैंड के लिए पहला गोल 30वें मिनट में दुनिया की नंबर एक ड्रैग फ्लिकर मानी जाने वाली यिब्बी यानसेन ने किया. अर्जेंटीना को मैच में कुल 8 पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से 8वें पर कप्तान मारिया ग्रानाटो ने 54वें मिनट में रिबाउंड पर बराबरी का गोल दागकर मैच को पेनल्टी शूटआउट में खींच दिया. पहली 15 मिनट में मुकाबला एकदम बराबरी का नजर आ रहा था. दोनों ही टीमें ने हालांकि कई चांस बनाए थे, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी.

दूसरे क्वार्टर फाइनल से बदला गेम 

नीदरलैंड को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर ब्रेक से ठीक पहले 30वें मिनट में मिला जिस पर यानसेन ने दमदार ड्रैग फ्लिक से टूर्नामेंट में अपना आठवां गोल किया.  ब्रेक के बाद अर्जेंटीना को 33वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर पुश कमजोर थी और वैरिएशन भी नाकाम रहा. अर्जेंटीना ने हमलों का सिलसिला जारी रखा और दो मिनट बाद कप्तान मारिया ग्रानाटो को सर्कल के भीतर बाधा पहुंचने के कारण उन्हें दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला. 

विज्ञापन

अर्जेंटीना को तीसरे क्वार्टर के आखिरी दो मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले. हालांकि ये चारों ही पेनल्टी कॉर्नर का फायदा अर्जेंटीना को नहीं मिला. अर्जेंटीना ने इसके बाद 2 और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने का चांस गंवा दिया. अर्जेटीना को आखिरकार 8वें पेनल्टी कॉर्नर पर कामयाबी मिली जब गोरजेलानी की फ्लिक को रोकते हुए डच गोलकीपर फिसल गई और गोल के दाहिने ओर खड़ी अर्जेंटीना की कप्जान ग्रानाटो ने रिबाउंड पर गेंद को गोल के भीतर डाल दिया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ