Women’s Asia Cup 2026: आज होगी टीम इंडिया की थाईलैंड से पहली टक्कर, जानें कब और कहां देखें LIVE
वुमेंस एशिया कप की शुरुआत हो चुकी है. टीम इंडिया का पहला मैच थाईलैंड से होगा. भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी. आइए आपको बताते हैं कि दोनों टीमों का मैच कब और कहां लाइव आएगा.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Aug 30, 2026 10:17
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Aug 30, 2026 10:17
Share :
वुमेंस एशिया कप में भारत और थाईलैंड की टक्कर (Image: Instagram/indiancricketteam)
---विज्ञापन---
Women’s Asia Cup 2026: वुमेंस एशिया कप 2026 की शुरुआत हो गई है. टीम इंडिया टूर्नामेंट अपने नाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. टीम अपने अभियान की शुरुआत आज 30 अगस्त को करेगी. भारत का पहला मुकाबला थाईलैंड से होने वाला है. भारत हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगा. भारतीय टीम काफी मजबूत है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी में टीम के पास अच्छे विकल्प मौजूद हैं. आइए आपको बताते हैं कि भारत और थाईलैंड के बीच मुकाबला कब और कहां देख सकते हैं.
टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी मजबूत
मौजूदा समय में भारतीय टीम का हरा पाना काफी मुश्किल है. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पारी की शुरुआत करेंगी. दोनों ने इस साल अपने आक्रामक अंदाज से खूब रन बटोरे हैं. खासतौर पर शेफाली टीम को तेज शुरुआत दिलाने में माहिर हैं. इंजरी की वजह से जेमिमा रोड्रिग्स का नंबर-3 पर जलवा देखने को नहीं मिलेगा. उनकी जगह पर प्रतिका रावल को मौका दिया जा सकता है.
---विज्ञापन---
हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष से भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है. एक बार फिर टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के पास होगी. उन्होंने हमेशा ही अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी की वाहवाही लूटी है. भारतीय टीम की गेंदबाजी भी काफी तगड़ी है. तेज गेंदबाजी में रेणुका ठाकुर और क्रांति गौड़ के ऊपर काफी कुछ निर्भर करेगा. श्री चरणी और राधा यादव अपनी स्पिन से बल्लेबाजों को तहस-नहस करती हैं. दुबई में स्पिनर्स का बोलबाला रहा है.
टीम इंडिया और थाईलैंड की टक्कर दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी. वहां का ग्राउंड काफी बड़ा है. इस वजह से बाउंड्री मार पारा आसान नहीं रहता है. स्पिनर्स को पिच से काफी मदद मिलती है. मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा. आधे घंटे पहले टॉस होगा. ये मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव आएगा. इसके अलावा सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
एशिया कप के लिए भारत और थाईलैंड का स्क्वॉड
टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कामलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी और नंदनी शर्मा.