ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की हार तय! इंग्लैंड ने 357 रनों की विशाल बढ़त से कसा शिकंजा

ENG vs PAK: लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 357 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली है और पाकिस्तान पर हार का खतरा मंडरा रहा है. तीसरे दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 177 रन बनाकर कुल बढ़त 357 रनों की कर ली.

Pakistan vs England test

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज से (PIC Credit -AI)

England vs Pakistan 2nd Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहा है. इस टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर शिकंजा कस लिया है और अपनी स्थिति बेहद मजूबत कर ली है. मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश से प्रभावित रहा, जिसके कारण दिन का खेल तय समय से पहले समाप्त करना पड़ा. हालांकि, खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट पर 177 रन बना लिए, जिससे उसकी कुल बढ़त 357 रनों की हो गई और पाकिस्तान पर हार का खतरा मंडराने लगा है.

विज्ञापन

इंग्लैंड ने हासिल की 357 रनों की बढ़त

लॉर्ड्स टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जिसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही और पूरी टीम 37.2 ओवर में सिर्फ 110 रन पर ढेर हो गई. पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 180 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई. इसके बाद तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए. अब मेजबान टीम की कुल बढ़त बढ़कर 357 रन हो गई है, जिसके बाद बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम की हार लगभग तय मानी जा रही है.

विज्ञापन

डैन लॉरेंस अर्धशतक जड़कर क्रीज पर मौजूद

तीसरे दिन इंग्लैंड ने 81/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया था और दिन खा खेल समाप्त होने तक 4 विकेट खोकर 96 रन जोड़े. इस दौरान हैरी ब्रूक 34 रन बनाकर आउट हुए, जबकि एमिलेयो गे 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद जेमी स्मिथ और गस एटकिंसन 7-7 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. वहीं, डैन लॉरेंस ने एक छोर पर टिके रहे और शानदार अर्धशतक जड़ा. लॉरेंस अभी 66 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. उनके साथ ओली रॉबिन्सन 2 रन बनाकर नाबाद लौटे.

ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे के बाद BCCI ने उठाया बड़ा कदम, फिटनेस टेस्ट के लिए सभी स्टार खिलाड़ियों को बुलाया

तीसरे दिन पाकिस्तान ने झटके 4 विकेट

पाकिस्तान की टीम तीसरे दिन इंग्लैंड के सिर्फ 4 विकेट गिराने में सफल रही. हालांकि, तीसरे दिन बारिश के कारण सिर्फ 24.5 ओवर का खेल ही हो सका. इस दौरान पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली ने 2-2 विकेट हासिल किए. अब्बास इस पारी में अब तक 18 ओवर में 48 रन देकरक 3 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि खर्रम शहजाद और अली 2-2 विकेट हासिल किए हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 46.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं और मेजबान टीम की कुल बढ़त 357 रनों की हो गई है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए इंग्लिश टीम जीत का प्रबल दावेदार मानी जा रही है. ऐसे में अब मैच के चौथे और पांचवें दिन पाकिस्तान की टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी. बता दें कि, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से करारी मात दी थी.

ये भी पढ़ें- Arg vs Ned: महिला एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बनी अर्जेंटीना, नीदरलैंड का सपना टूटा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ