श्रीलंका दौरे के बाद BCCI ने उठाया बड़ा कदम, फिटनेस टेस्ट के लिए सभी स्टार खिलाड़ियों को बुलाया

BCCI: टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज में भले ही 1-0 से जीत दर्ज कर ली है, लेकिन कोलंबो टेस्ट मैच के ड्रॉ होने से फैंस के बीच बहुत ज्यादा निराशा है. इन सबके बीच बीसीसीआई ने अब बड़ा कदम उठाया है. सभी स्टार खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया है.

Indian Cricket Team

बीसीसीआई ने सभी ,स्टार खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया (Pic Credit- ANI)

BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन से फैंस फिलहाल बहुत ज्यादा खुश नहीं है. बीसीसीआई भी अब एक बड़ी समस्या से निपटना चाहता है. दरअसल टीम इंडिया पिछले 2 से 3 सालों से इंजरी की समस्या से जूझ रही है. जिसके कारण ही कई सीरीज में टीम इंडिया अपने मुख्य टीम के साथ नहीं खेल सकी. ऐसे में श्रीलंका दौरे के खत्म होते ही अब बीसीसीआई ने अपने सभी स्टार खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बुलाया है. श्रीलंका दौरे पर खेले सिर्फ 2 खिलाड़ियों को ही इससे छूट मिली है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को BCCI ने बुलाया

श्रीलंका दौरे के खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने अपने स्टार खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया है. जहां पर अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के अलावा टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर, टी-20 स्पेशलिस्ट रिंकू सिंह, संजू सैमसन और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सहित कई खिलाड़ी बीसीसीआई के इस फिटनेस टेस्ट में पसीना बहाते नजर आए. 

विज्ञापन

जहां पर फिटनेस टेस्ट में ‘ब्रोंको टेस्ट’, ‘2 किलोमीटर दौड़’, ‘यो-यो टेस्ट’ और क्रिकेट से जुड़ी ड्रिल्स जैसे विकेटों के बीच दौड़ना शामिल हैं.  ‘ब्रोंको टेस्ट’ में शुरुआती बिंदु (0 मीटर), 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर पर ‘कोन’ लगाए जाते हैं. खिलाड़ियों को बिना रुके 5 सेट में 0 से 20 मीटर और वापस, फिर 40 मीटर और 60 मीटर तक दौड़ पूरी करनी होती है. इसमें कुल 1200 मीटर की दूरी 5 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होती है. ‘यो-यो टेस्ट’ का मानक लंबे समय से 16.5 है जबकि दो किलोमीटर दौड़ (2000 मीटर) को 10 मिनट के भीतर पूरा करना होता है. 

सिराज और कृष्णा को मिली छूट 

इस फिटनेस टेस्ट से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को छूट मिली है. टीम इन दोनों को फिलहाल थोड़ा आराम देना चाहती है. ये फिटनेस टेस्ट बीसीसीआई आईपीएल 2027 के शुरू होने तक कुछ टाइम के बाद करती रहने वाली है. हालांकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी पूरी तरह फिट घोषित होने के बाद ही इन फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लेंगे. 

विज्ञापन

ये खिलाड़ी फिलहाल चोट से उबरने के लिए ‘रिहैब’ प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. BCCI घरेलू सत्र के शुरू होने से पहले इस फिटनेस टेस्ट को पूरा करना चाहती है. हालांकि इसी बीच इंग्लैंड दौरे के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी से जूझने वाले प्रिंस यादव अब फिट हो गए हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं. टीम इंडिया सितंबर 13 के बाद से बैक टू बैक सीरीज खेलने वाली है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ