World Cup 2027 की टीम में होगी तिलक वर्मा की एंट्री? श्रेयस अय्यर के बैकअप की तलाश में मैनेजमेंट
World Cup 2027: भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को वर्ल्ड कप 2027 की टीम में मौका मिल सकता है. तिलक को बतौर बैकअप खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह मिल सकती है.
वर्ल्ड कप 2027 टीम में होगी तिलक वर्मा की एंट्री? (PIC Credit -ANI)
---विज्ञापन---
Tilak Varma in Team India plans for World Cup 2027: अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए बीसीसीआई ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. भारत ने 2011 के बाद से वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता है. 2023 में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने सपना तोड़ दिया था. अब भारतीय टीम 16 साल बाद वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. इसी बीच खबर सामने आई है कि स्टार युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को वर्ल्ड कप 2027 की टीम में शामिल किया जा सकता है.
तिलक भारतीय टी20 टीम का प्रमुख हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक वनडे टीम में नियमति सदस्य नहीं बन पाए हैं. लेकिन रिपोर्ट के मुताबकि, टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स तिलक को वनडे टीम में शामिल करने का प्लान कर रहे हैं. तिलक को बतौर बैकअप खिलाड़ी वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिल सकती है.
---विज्ञापन---
2027 वर्ल्ड कप की टीम में तिलक वर्मा को मिल सकता है मौका
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तिलक वर्मा को श्रेयस अय्यर के बैकअप के तौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड कप से भारतीय टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स मिडिल ऑर्डर के लिए बैकअप पर काम कर रहे हैं. बैटिंग लाइनअप के टॉप-6 में श्रेयस के लिए पोटेंशियल बैकअप ऑप्शन के तौर पर तिलक का नाम सामने आया है.
दरअसल, भारत की वनडे टीम में ज्यादातर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और ऐसे में बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक भारतीय बैटिंग लाइनअप में विविधता ला सकते हैं. रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि तिलक को अपनी गेंदबाजी पर भी काम करने के लिए कहा गया है. माना जा रहा है कि उनकी ऑफ-ब्रेक में बहुत पोटेंशियल है और वह भारतीय टॉप ऑर्डर में बॉलिंग ऑप्शन की कमी को दूर कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
🚨 TILAK VARMA IN WORLD CUP 2027 PLANS 🇮🇳⏳
– Indian team management & selectors are looking at Tilak Varma as the potential backup for Shreyas Iyer in ODIs. [Arani Basu] pic.twitter.com/zig9388STc
23 साल के तिलक वर्मा ने 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. तिलक ने अब तक सिर्फ 5 वनडे मैच खेले हैं, जिनकी 4 पारियों में उन्होंने 22.66 की औसत और 57.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 68 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है. हालांकि, तिलक ने भारत के लिए अब तक 59 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 44.45 की औसत और 145.18 की स्ट्राइक रेट से 1645 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक भी जड़े हैं.
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/World Cup 2027 की टीम में होगी तिलक वर्मा की एंट्री? श्रेयस अय्यर के बैकअप की तलाश में मैनेजमेंट
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.