इमरान खान के लिए मोईन खान ने की भावुक अपील, साथी खिलाड़ियों से भी लगाई गुहार

भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद 2023 में इमरान खान को जेल में बंद कर दिया गया था. अब उनकी सेहत काफी बिगड़ रही है. सभी उनका समर्थन कर रहे हैं. एक पूर्व क्रिकेटर ने उन्हें उचित सुविधा देने की मांग उठाई है.

Imran Khan

इमरान खान के सपोर्ट में उतरे मोईन खान (Photo: AI)

Moin Khan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान काफी चर्चा में चल रहे हैं. उनके मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है. उनकी जेल से रिहाई और बिगड़ती सेहत को लेकर सभी चिंतित हैं. कई दिग्गज क्रिकेटर उन्हें लेकर अपनी बात रख चुके हैं. इमरान खान के पुराने साथी भी अब उन्हें लेकर सरकार से अपील कर रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान अब इमरान के समर्थन में उतर चुके हैं. उन्होंने सरकार से बड़ी मांग करते हुए इमोशनल अपील की है.

विज्ञापन

मोईन खान ने पोस्ट किया खास वीडियो

मोईन खान ने इमरान खान की तबीयत को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान को अच्छा इलाज मिलना चाहिए. मोईन खान ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “इमरान खान इस समय आडियाला जेल में बंद हैं. उनकी सेहत काफी खराब चल रही है. मैं वहां के अधिकारियों और पाकिस्तान की सरकार से अपील करता हूं कि हमारे पूर्व कप्तान को अच्छी मेडिकल सुविधा दी जाए. पाकिस्तान के नागरिक होने के नाते उनके लिए पूरा हक बनता है. उनहें जिस चीज की जरूरत है वो प्रदान की जाए.”

विज्ञापन

साथी क्रिकेटर्स को भी दिया संदेश

मोईन खान ने साथी क्रिकेटर्स से भी खास अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी को इमरान खान का सपोर्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैं अपनी साथी क्रिकेटर्स से भी अपील करता हूं कि इमरान खान के समर्थन में आवाज उठाएं. इमरान का पाकिस्तान क्रिकेट में बहुत ज्यादा योगदान है. हम सभी ने उनसे बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है.”

विज्ञापन

दिग्गजों ने किया इमरान खान का समर्थन

दुनिया के पूर्व 21 कप्तानों ने इमरान खान के लिए आवाज उठाई है और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा है. छह महीने पहले 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लेटर लिखा था. सभी ने इमरान के लिए अच्छी मेडिकल सुविधा की मांग की थी. हाल ही में 23 अगस्त को एक नया पत्र लिखा गया, जिसके बाद पूर्व कप्तानों की संख्या 21 हो गई है. भारतीय दिग्गज कपिल देव और सुनील गावस्कर भी लिस्ट में शामिल हैं. सभी ने मानवीय व्यवहार और उचित चिकित्सा देखभाल की अपील करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा. आपको बता दें इमरान खान भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ