काला चश्मा, फ्रेंच दाढ़ी…WWE दिग्गज The Undertaker के किलर लुक ने मचाया धमाल, पहचानना भी हुआ मुश्किल!
WWE में द अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है. कई सालों तक उन्होंने फैंस का मनोरंजन किया. हाल ही में उनका नया लुक सामने आया है, जिसमें वो बहुत ही खास दिख रहे हैं. उनकी पत्नी मिशेल मैक्कूल ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Jun 6, 2026 12:03
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Jun 6, 2026 12:03
Share :
द अंडरटेकर का नया लुक
---विज्ञापन---
The Undertaker: द अंडरटेकर ने WWE फैंस का करीब 30 साल तक मनोरंजन किया. कुछ साल पहले उन्होंने रिटायरमेंट लिया. टेकर ने हमेशा अपने डेडमैन वाले किरदार को आगे बढ़ाया. अभी भी वो टीवी पर अपने इन-रिंग गियर के साथ ही नज़र आते हैं. अभी भी उन्होंने अपने कैरेक्टर को ब्रेक नहीं किया है. टेकर का असली नाम मार्क विलियम कैलवे है. कैलवे और अंडरटेकर बहुत ही अलग-अलग हैं. असल जिंदगी में टेकर काफी आकर्षक हैं. लंबे समय बाद उनका अलग लुक सामने आया है. मस्ती के मूड में वो कुछ अलग ही दिख रहे हैं.
द अंडरटेकर का दमदार लुक
द अंडरटेकर अभी भी WWE के साथ जुड़े हुए हैं. वो बैकस्टेज काम करते हैं. टेकर मौजूदा समय में युवा स्टार्स को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. खैर बीच-बीच में वो अपनी पत्नी मिशेल मैक्कूल के साथ छुट्टी पर भी जाते हैं. मैक्कूल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं. टेकर अलग ही लुक में नज़र आए. उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है. इस बार उन्होंने अपने बालों में कलर नहीं किया है. उन्होंने नैचुरल लुक रखा हुआ है. कई लोगों को तो पहली बार उन्हें पहचानने में भी मुश्किल होगी. टेकर के ऊपर फ्रेंच दाढ़ी जंच रही है. फैंस भी दोनों कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं.
द अंडरटेकर अभी WWE में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वो AAA वर्ल्डवाइड प्रमोशन के राइटर और कार्यकारी प्रोड्यूसर हैं. WWE में टेकर ने अपना अंतिम मैच 2020 के रेसलमेनिया में एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था. वहां पर उन्होंने जीत हासिल की थी. टेकर ने अपना ज्यादा समय रेसलिंग करते हुए बिताया है. 2022 में WWE ने उन्हें बड़ा सम्मान दिया था. उन्हें कंपनी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया.