‘कैंसर से अब भी लड़ रहा हूं’, WWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच

रोमन रेंस कई सालों से WWE में अपने काम से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. 2018 में उन्होंने अपनी ल्यूकेमिया बीमारी के बारे में खुलासा किया था. उन्हें कुछ समय के लिए ब्रेक भी लेना पड़ा था. अब उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.

Roman Reigns

रोमन रेंस ने अपनी बीमारी पर दिया अपडेट (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में अब रोमन रेंस किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. रेसलिंग वर्ल्ड में उनका नाम गूंजता है. अगस्त 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. मौजूदा समय में भी उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. खैर रोमन ने करियर में सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत की. आप सभी जानते हैं कि वो ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) बीमारी से भी जूझ रहे हैं. एक वक्त तो लगा था कि उनका करियर खत्म हो जाएगा लेकिन वो बच गए. रेंस ने बीमारी को मात देकर रिंग में वापसी की. रेंस अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं. इस बार उन्होंने ल्यूकेमिया को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

विज्ञापन

रोमन रेंस ने क्या कहा?

रोमन रेंस बहुत बड़े रेसलर हैं. वो अब बड़ी जगहों पर जाकर इंटरव्यू देते हैं. हाल ही में उन्होंने Men’s Health Strong Talk को अपना इंटरव्यू दिया. रेंस ने वहां पर अपनी फिजिक को लेकर बात की. आप जानते हैं कि पिछले पांच सालों में उन्होंने अपनी बॉडी में भी बहुत मेहनत की. लगातार उन्होंने अपने लुक में बदलाव किया है. रेंस ने रिकवरी टूल्स के बारे में भी बात की. शो में पेप्टाइड्स (अमीनो एसिड) लेने का जिक्र भी किया गया. रेंस ने कहा कि उनका मेडिकल इतिहास काफी खराब रहा है. इस वजह से वो इन चीजों को लेने पर ध्यान नहीं देते हैं. उन्होंने ल्यूकेमिया बीमारी को लेकर अपडेट प्रदान किया.

विज्ञापन

रेंस ने कहा, “मेडिकल इतिहास को देखते हुए मुझे बहुत सावधान रहना पड़ता है. आज भी मैं ल्यूकेमिया से जूझ रहा हूं. इस वजह से फिजिक के मामले में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है. मेरी कंडीशन अभी कंट्रोल में है. हम बेसलाइन से नीचे हैं लेकिन मामला लगभग जीरो होना चाहिए. थोड़ा बहुत इसके निशान अभी मेरे शरीर में हैं. इस वजह से मुझे सावधान रहना होगा.”

ये भी पढ़ें: Roman Reigns की ब्लॉकबस्टर वापसी और बड़े मैचों में तबाही, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

विज्ञापन

2018 में रोमन रेंस को लगा था झटका

2007 में रोमन रेंस को अपनी ल्यूकेमिया बीमारी के बारे में पता चला था. इसके बाद से लगातार उनका जारी थी. 2018 में उन्होंने Raw के एक एपिसोड में आकर पूरी दुनिया के साथ अपनी बीमारी का खुलासा किया था. रोमन उस समय चैंपियन थे. उन्होंने गंभीर बीमारी के चलते टाइटल छोड़ दिया था. कुछ समय बाद थोड़ा ठीक होने के बाद उन्होंने दोबारा रिंग में वापसी की. कोविड के दौरान भी ल्यूकेमिया के कारण रेंस को कुछ समय के लिए ब्रेक लेना पड़ा था. रेंस के इस बीमारी के ठीक होने में अभी कुछ समय और लगने वाला हैं. रेंस आने वाले समय में फैंस को इसे लेकर बड़ा अपडेट जरूर देंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ